कलेक्टर के खिलाफ आईजी तिराहे पर देंगे धरना…अधिकारियों ने कहा…मियाद खत्म…रैली निकालकर देंगे जवाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांकेर कलेक्टर के खिलाफ मांग किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की सूरत में बिलासपुर के इंजीनियरों ने धरना प्रदर्शन का एलान किया है। इंजीनियर बिन्द्रा प्रसाद ने बताया कि मामले में डिप्लोमा इंजीनियर और कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने कांकेर कलेक्टर की हरकत को शर्मनाक बताया है। बिन्द्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम गढि़या महोत्सव के दौरान कलेक्टर कांकेर चौहान ने कार्यपालन अभियंता को सार्वजनिक गाली गलौच की । इसके बाद उन्हें कलेक्टर के आदेश पर थाने में चार घंटा तक बैठाकर रखा गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     इंजीनियर मोर्चा की तरफ से जारी प्रेस नोट में इंजीनियर बिन्द्रा प्रसाद ने बताया कि कार्यपालन अभियंता डी.राम को गढ़िया महोत्व कांकेर में कलेक्टर ने सार्वजनिक गाली गलौच कर अपमानित किया है। गढ़िया महोत्सव का आयोजन 30 सितम्बर को किया गया था। कार्यक्रम मे प्रदेश के मुखिया किया था। किसी बात को लेकर कलेक्टर चौहान ने कार्यपालन अभियंता डी.राम को अश्लीला गाली गलौच के अलावा जाति गाली देकर अपमानित किया।

                            इसके बाद कलेक्टर के आदेश पर डी.राम को गिरफ्तार कर थाने में 6 घंटे बैठाया गया। मामले मे प्रदेश के इंजीनियरों ने नाराजगी जाहिर की। 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन और अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लिखित शिकायत सचिव और मुख्यमंत्री को भेजा गया था। संयुक्त रूप से संगठन ने कहा था कि 9 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं होने की सूरत में 10 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

          बिन्द्रा ने बताया कि मियाद खत्म हो चुकी है। इस बीच प्रशासन ने कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसी सूरत में बिलासपुर में डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन और अधिकारी कर्मचारी संगठन ने संयुक्त रूप से फैसला किया है कि आईजी तिराहे पर 12-04 के बीच धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन दिया जाएगा।

close