Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

कलेक्ट्रेट में पानी और सड़क की जंग…कांग्रेसियों ने कहा..जिला प्रशासन ने दिया धोखा

IMG20170816161124बिलासपुर— बेलतरा क्षेत्र के किसानों ने चांपी दुलहरा सिंचाई परियोजना से ज्यादा से ज्यादा पानी दिए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता अनिल चौहान और अजय सिंह की अगुवाई में किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। कांग्रेस नेता और ग्रामीणों ने बताया कि धान के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत है। जबकि पांच साल पहले बनाई गयी नहर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। रखरखाव ठीक से नहीं होने के कारण पानी का दुरपयोग हो रहा है। जिसके चलते फसलों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना मुश्किल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार जिला प्रशासन ने शराब दुकान खोलने के बाद एक किलोमीटर लम्बी सड़क बनाकर देने को कहा था। अभी तक सीसी रोड का निर्माण नहीं किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                             अनिल चौहान और अजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रानीगांव,मदनपुर,पेन्डरवा.झेन्झरा,गोईँदा ग्राम पंचायत में अकाल की स्थिति है। पांच साल पहले चांपी दुलहरा परियोजना में नहर का निर्माण किया गया । नहर से आज तक पानी नहीं छोड़ा गया है। उपयोग में नहीं आने के कारण नहर की स्थिति जर्जर है। अब जबकि जलाशय से पानी छोड़ा जाना है…जाहिर सी बात है कि जितना पानी छोड़ा जाएगा उसका पूरा फायदा किसानों को मिलना मुश्किल है। जर्जर नहर के चलते पानी का दुरपयोग हो रहा है। किसानों के हितों को देखते हुए शासन को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

                                             अजय सिंह ने बताया कि रानीगांव में मार्च महीने में सरकारी शराब दुकान खोला गया। ग्रामीणों ने दुकान खोले जाने का पहले तो विरोध किया था। बाद में सीसी रोड़ बनाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन वापिस ले लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो सप्ताह के भीतर एक किलोमीटर लम्बी सीसी रोड  बनाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अभी तक जिला प्रशासन ने ना तो सीसी रोड बनाया और ना ही किसानों को फसल बचाने पानी ही दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मांगो को जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे।

close
Share to...