कांग्रेसियों ने कहा, वक्त है बदलाव का…गांधी को मारने वालों से-सावधान…उइके ने पूछा..कहां गयीं 24 हजार बच्चियां

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—हमेशा कि  तरह संकल्प के साथ विधानसभा कोटा में शिविर का आरम्भ हुआ। मंच से दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों को एकता कर्मठता,ईमानदारी का संकल्प का पाठ पढ़ाया। पंडाल में बैठे लोगों ने भी संकल्प को दुहराया। एक दिन पहले नाराजगी की झंडाबरदारी करने वाले कोटा विधानसभा के चारों दावेदार एक छतरी के नीचे नजर आए। चारों विद्रोहियों को विशेष तवज्जों  दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने मच से जोगी मोदी,रमन सिंह और भाजपा सरकार पर निशाना साधा । साथ ही एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कोटा विधानसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का संकल्प शिविर शुरू हुआ। संकल्प शिविर का स्वागत भाषण हमेशा की तरह जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने दिया। विजय केशरवानी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उद्देश्यों को सबके सामने रखा। दावा किया कि बिलासपुर जिला में कांग्रेसी एकजुट होकर जनता तक सरकार की कथनी और करनी को रखेंगे। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे।

                    संकल्प शिविर का उद्घाटन भाषण पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दिया। बघेल ने बूथ,सेक्टर,जोन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि कांंग्रेस की सबसे बड़ी ताकत  समर्पित कार्यकर्ता हैं। कोटा कांग्रेस की परंपरागत सीट है। इस बार भी कोटा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस युवाओं की पार्टी है। विधानसभा चुनाव में युवाओं को ताकत दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।  ताकत का उपयोग एक एक घर से जनता को निकालकर बूथ तक पहुंचाने में लगाना होगा।

                     पंडाल में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। भूपेश ने अपने संबोधन में राहुल गांधी के संंदेश को सबके सामने रखा। उन्होने कहा मंच केवल युवाओं के लिए खाली है। कोई भी युवा जनता की सेवा के लिए प्रतिज्ञा कर मंच पर बैठ सकता है। आह्ववान करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा युवा मंच पर आएं। वरिष्ठों ने पूरा मंच युवाओं को समर्पित कर दिया है।

आरएसएस से सावधान

        भूपेश ने कहा कि जोश के साथ होश रखना होगा। आरएसएस से सावधान रहने की जरूरत है। नौजवान मंच पर आएं…भाजपा और आरएसएस को मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने नान में   36 हजार करोड़ का घोटाला किया है। मनरेगा में भी घोटाला हुआ है। अभी तक गरीब मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है। जनता को जगाने की जिम्मेदारी युवओं को है। अन्यथा प्रदेश को भाजपा नेता कंगाल बनाकर रख देगी।

                                प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख शैलेश नितीन त्रिवेदी ने बूथ मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि अब प्रदेश में गरीब,मजदूर, कमजोर वर्ग की हितैषी सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि ईव्हीएम मशीन को जांचने की जरूरत है। मशीन मे गड़ब़ड़ी कर भाजपा सरकार बना रही है। इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक रहना होगा। पोलिंग एजेंट को सतर्क रहना होगा। वोट कटवा जैसे कालनेमी पर ध्यान रखना होगा।

महिलाओं का जीना मुश्किल

                                             कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस विचारधारा की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिहदेव ने अमित शाह पर हमला बोला। उन्होने कहा कि हम गांघी के मानने वाले लोग हैं। सत्य अहिंसा और सेवा पर विश्वास करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ गांधी के हत्यारे हैं। सिंंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाये को राजनीतिक अधिकार दिया है। लेकिन भाजपा शासन काल में महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है। देश मे अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। इन सबको दुरूस्त करने का समय आ गया है। राहुल गांधी कहते हैं कि वक्त है  बदलाव का है।

24 हजार बच्चियां गायब

                 संकल्प शिवर में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने प्रधानमंत्री की रीति और नीति पर हमला बोला। तानाखार विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने प्रदेश मुखिया डॉ.रमन सिह पर निशाना साधा। उन्होने कहा भाजपा सरकार ने प्रदेश में घोटालो का रिकार्ड बनाया दिया है। उइके ने नक्सल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उइके ने बताया कि भाजपा सरकार में 24000 से ऊपर बच्चियां गायब हैं। उइके ने बताया कि सरकार शराब बेच रही है। यह जाने हुए भी कि प्रदेश की जनता शराब विरोधी है। बावजूद इसके सरकार ने शराब बेचने का जिम्मा उठाया। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

Share This Article
close