कांग्रेसियों ने जलाया केन्द्रीय मंत्री का पुतला…यूथ नेताओं ने कहा…शर्मसार हुआ देश…जनता सिखाएगी सबक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने आज केन्द्रीय वित्त मंत्री का पुतला जलाया। युवा नेताओं ने कहा कि अब भगोड़ा विजय माल्या ने खुद खुलासा कर दिया है कि अरूण जेटली ने समझौते के तहत देश छोड़ने की अनुमति दी है।
              कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर भाजपा पर अटैक किया है। नेताओं ने केन्द्रीय वित्त मंत्री का पुतला जलाने के बाद कहा कि नीरव मोदी देश छोड़ने से पहले प्रधानमंत्री से मिलता है। विजय माल्या को भगाने में वित्तमंत्री अरुण जेठली मदद करते हैं। विजय माल्या के खुलासे के बाद देश की जनता ठगा महसूस कर रही है।
           युवा कांग्रेस नेता जावेद मेमन,शिवा नायडू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सत्यम चौक मे सभी युवा कांग्रेसियों ने मिलकर प्रदेश केन्द्रीय वित्तमंत्री का पुतला जलाया। जावेद मेमन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने देश को शर्मसार किया है। जिसकी जितनी भी निंदा किया जाए कम है। विजय माल्या देश का 9000 करोड़ रुपये लेकर फरार है। देश की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी।
              युवा कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन के दौरान बताया कि अरुण जेटली के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। पुतला दहन के दौरान शेख नजरुद्दीन.तैय्यब हुसैन. रशीद बक्श.रामा बघेल युंका प्रदेश सचिव जावेद मेमन शहर अध्यक्ष शिवा नायडू जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल अशोक राजवाल जिला महासचिव विनय वैद्य वक़ार खान बब्बर मेमन राज सिंह चौहान विधानसभा महासचिव मो अयाज़ अमन सोनी ऋषि कश्यप रिज़वान खान मनोज यादव लखन नागदेव तरुण यादव आक़ीब शेख अक्षय आनंद नवीन गोयल पाहुल ठाकुर समर्थ सहगल अमन शुक्ला राज यादव आबिद अली एवं अन्य युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
सीएमडी चौक में पुतला दहन
बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव संदीप वाल्मीकि और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति और जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री की अगुवाई में सीएमडी चौक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा विजय माल्या ने एक दिन पहले वीडियो जारी कर बताया कि भारत छोड़ने से पहले भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली से समझौता हुआ था। कांग्रेसियों ने कहा कि खुले तौर में अरुण जेटली का नाम लेने के बावजूद केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ जाहिर होता है कि पूरी दाल काली है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार में बड़े-बड़े बात करते नजर आते हैं। लेकिन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही ना करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में सह देना साबित होता है । पूरे देश को भाजपा की करनी और कथनी में अंतर समझ आ गया है । जिला अध्यक्ष गंगोत्री ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए बड़े बड़े उद्योगों और व्यापारों के लिए लिया गया। हजारों बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा ऐसा वादा कर विजय माल्या ने कर्ज लिया था।
close