कांग्रेसियों ने सीएम के रोड शो को कहा फ्लाफ…कहा युवाओं का टूटा भरोसा…भाजपा अब करे हार की तैयारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Randeep Surjewala, Congress, Pm Narendra Modi,बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के रोड शो को फ्लैक बताया। कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर रोड शो में सरकारी धन और  मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा चुनावी प्रचार कर रही है। विकास के नाम पर खुद का विकास कर रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           प्रेस नोट जारी कर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण और शैलेश पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं को विकास यात्रा करने का कोई नैतिक अधिकार नही है । भारतीय जनता पार्टी ने 15 सालों में छत्तीसगढ़ के विकास के पहिया को चन्द उद्योगपतियो के गाड़ी में लगा दिया है। गरीबों का आर्थिक शोषण कर जनता के आस्था विश्वास को लूटा जा रहा है।

                        कांग्रेसियों ने बताया कि भाजपा नेता जनता को हवा हवाई ,भ्रामक योजनायों की कहानी सुनाकर  धोखा दे रहे है । एक दिन पहले बिलासपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो के कारणों को जनता समझ नही पा रही है। जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर कौन सी विशेषताओं को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री  ने बिलासपुर शहर को रोल मॉडल के रूप में पेश किया। जनता अब समझ चुकी है कि जब बिलासपुर का विकास इस स्तर का है तो छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों का विकास कितना बदतर होगा ?
               कांग्रेसियों अनुसार दावा किया जा रहा है कि बिलासपुर में सड़क,नाली,पानी ,बिजली पर  100 करोड़ खर्च किए गए हैं। अनुमान लगाया जा सकता है कि सीवरेज का 1000 करोड़,ऑडिटोरियम ,अरपा प्रोजेक्ट ,स्मार्ट सिटी और अन्य विकास कार्य मे अलग से खर्च कितना हुआ होगा। बिलासपुर की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। जनता को शुद्ध पानी नही मिल रहा है । जनता जल  और धूल जनित बीमारी से परेशान है । यदि भाजपा नेताओं को लगता है कि परेशानियां पैदा करना ही विकास है तो फिर चुनाव में हार के लिए तैयार रहें।
                        कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में घड़ी घर बनाना विकास नही है । यह जानते हुए भी कि  आज हर हाथ मे मोबाइल है। कलाई घड़ी गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। कांग्रेसिययों ने 55 लाख मोबाइल बाटने  की बात को अफवाह बताया। यह भी कहा कि युवाओ को इतना काबिल बनाओ की वह मोबाइल खरीद सके। लेकिन सरकार रोजगार देने में असफल  है। युवा इंजीनियर,डॉक्टर को पकौड़े बेचने की सलाह दी जा रही है । अब स्वच्छता की बात सरकार नही कर रही है।  क्योंकि डेंगू ने स्वच्छता का पोल खोल कर रख दिया है। प्रदेश में  50 से अधिक लोग मौत के मुंह में जा के हैं।
     प्रेस नोट जारी कर कांग्रेसियों सीएम से पूछा है कि पिछले15 वर्षो में कितने गरीबो को आवास दिया गया। धान का समर्थन मूल्य 2100 और बोनस  300 रूपए अभी तक क्यों नहीं दिया गया। जल,जमीन,जंगल से किसान और आदिवासियों को बेदखल कर पूंजीपतियों को क्यों दिया जा रहा है। इन सारे सवालों का जवाब प्रदेश की जनता अब चुनाव  में देगी।
close