कांग्रेस कमेटी की मांग…भोजन व्यवस्था पर तैनात कर्मचारियों की दें जानकारी..किसी दल के कार्यकर्ता तो नहीं…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जिला कांग्रेस नेताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय को ज्ञापन देकर भोजन नास्ता व्यवस्था पर लगाए गए कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। जिला अध्यक्ष केशरवानी ने ज्ञापन के मध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय को बताया कि जिन कर्मचारियों को भोजन व्यवस्था की  जिम्मेदारी दी गयी है..यदि कुछ नाम को छोड़ दिया जाए तो आदेश में बाकी लोगों के पदनाम और विभाग की जानकारी नहीं दी गयी है। जिला कांग्रेस कमेटी की मांग है कि भोजन नास्ता व्यवस्था पर तैनात कर्मचारियों के पद और विभाग की जानकारी दी जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जिला निर्वाचन कार्यालय को ज्ञापन देकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि सरकारी आदेश में कुछ कर्मचारियों के पदनाम और विभाग के बारे में बताया गया है। नियमानुसार भोजन नास्ता व्यवस्था पर लगाए गए सभी कर्मचारियों की पदनाम और विभाग की जानकारी होना जरूरी है।

      जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी पत्र में भोजन नास्ता व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के पदनाम और विभाग की जानकारी दी जाती है तो बेहतर होगा। इससे लोगों में उठने वाली आशंकाए खत्म होंगी। अन्यथा आशंका बनी रहेगी कि भोजन व्यवस्था करने वाले लोग किसी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता तो नहीं है।

                जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान गंभीर सतर्कता की जरूरत है। निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। भोजन नाश्ता व्यवस्था करने वाले सभी लोगों के पदनाम और विभाग की जानकारी दी जाए।

close