कांग्रेस का कर्मचारी संघ को समर्थन

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

abhayबिलासपुर–कर्मचारी कल्याण संघ के छः सूत्रीय मांगो का कांग्रेस ने समर्थन किया है। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि दो जून को कर्मचारी संघ का समर्थन कर सरकार पर बर्खास्त दो सौ कर्मचारियों को बहाल करने का दवाब बनाएंगे। वेतन वृद्धि समेत 6 सूत्रीय मांग का समर्थन भी करेंगे। अटल ने समर्थन मांगने पहुॅचे कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों को बताया कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर सहयोग करेगी।

                                   कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि यू.पी.ए. सरकार के समय स्वास्थ्य विभाग में संजीवनी 108 और 102 जैसी बहुपयोगी जनरक्षक योजना शुरू हुई। वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार इन योजनाओं को बोझ समझने लगी है। योजनाओं को प्रायवेट संस्था को देने की साजिश रची जा रही है। 108 की शुरूआत सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मनमोहन सिंंह सरकार ने की थी। 108 के कर्मचारी शासकीय सेवक नहीं होते हुए भी बहुत ही कम पैसे में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना ठीक नहीं है।

                              आज केन्द्र और राज्य सरकार के नितियों के कारण लोग बेरोजगार हो गये हैं। छ.ग. सरकार ने अस्पताल के आपातकालीन कक्षों में लगभग 240 कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में अन्य सभी कर्मचारी कल से हड़ताल पर जा रहें है। कांग्रेस पार्टी बर्खास्त कर्मचारियों को बहाली मांग करती है।

बिलासपुर सीवरेज:सिंप्लेक्स कंपनी के मैनेजर को पत्र भेजकर मिटींग करने के दिए निर्देश,अधिकारियों को लगाई फटकार
READ