कांग्रेस का दावा महाबंद एलान से सरकार परेशान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—- भाजपा के नोटबंदी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 30 दिसम्बर को प्रदेश बंद का एलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पिछले एक सप्ताह से बिलासपुर शहर व्यवसायियों से बंद के लिए समर्थन मांगा है। कांग्रेस का आरोप है कि नोटबंदी अभियान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अर्थव्यवस्था नोटबंदी अभियान के बाद बुरी तरह से चरमरा गयी है। देश पचास साल पीछे चला गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             कांग्रेस नेताओं ने आज प्रेस नोट जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की अनियोजित नोटबंदी से छत्तीसगढ़ में अफरा तफरी का माहौल है। कालाधन के नाम पर आम जनता को बेवजह परेशान किया जा रहा है।  छोटे बड़े व्यापारी किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी, फुटकर व्यापारी परेशान हैं। नोटबंदी के बाद देश की प्रगति की प्रगति रूक गयी है। आज हम बैंक से अपना पैसा नही निकाल सकते है। सरकार का यह निर्णय प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है।

                 कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अब तक सरकार ने 150 से अधिक बार नियम में संशोधन किया है। इससे जाहिर होता है कि सरकार में परिपक्तवता का अभाव है। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार प्रदेश बंद के जरिए आम जनजीवन को फौरी राहत देने सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

                          कांग्रेस नेताओं के अनुसार बिलासपुर व्यापारी संगठनों ने बंद का खुला समर्थन किया है। 30 दिसम्बर को सुबह दस बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने शहर के कोने कोने में जायेंगे। कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार बंद करने की जिम्मेदारी दी गयी है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई नेता बाइक रैली के साथ शहर की मोनिटरिंग करेंगे।

              पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ महाबंद को व्यापारियो के समर्थन मिलने से प्रदेश सरकार घबरा गयी है। बंद को असफल करने सरकार हथकंडे अपना रही है। व्यापारियो  को डराया धमकाया जा रहा है।

close