कांग्रेस की कार्रवाई,ये बागी कार्यकर्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Shri Mi
1 Min Read

मुंगेली।नगरीय निकाय चुनाव में घोषित प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है.मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने मुंगेली नगर पालिका से गांधी वार्ड से चुनाव लड़ रहे गौरव जैन और सुभाष वार्ड से चुनाव लड़ रहे असलम खान के निष्कासन की कार्रवाई की है.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा लोरमी नगर पंचायत से कमल साहू, त्रिभुवन यादव, धनेंद्र राजपूत, चंद्रप्रकाश सेन, शुभम केशरवानी, सरिताथान बघेल, पथरिया नगर पंचायत से सुखराम गोड़, रविंद्र गेंदले, सुखदेव साहू, सरगांव नगर पंचायत सतीश साहू, दुखहरण साहू, निरंजन साहू, भुनेश्वरी साहू, रिजवान खान, राधेश्याम मार्कण्डेय पर भी कार्रवाई की गई है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close