कांग्रेस की जंगी बैठक में 41 नाम पर सहमति.?.. 29 नाम का होगा रायपुर में फैसला..कई दिग्गजों की फंसी दावेदारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— हॉटल कोर्टयार्ड मैरियट में करीब पांच घंटे की जंगी बैठक के बाद नगर निगम क्षेत्र के 70 में से 41 नाम को कांग्रेस कोर समिति ने फायनल कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी वार्ड क्रमांक 52 से मैदान में उतरेंगे। वार्ड 33 से शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की दावेदारी फंस गयी है। पांच घंटे की बैठक में धनेन्द्र साहू ने प्रत्याशियों के बीच रायशुमारी का प्रयास किया। काफी कुछ हद तक निगम चुनाव प्रभारी सफल भी हुए। बावजूद इसके कई दावेदारों के नाम…पैनल में ही रह गए। ऐेसे वार्ड और प्रत्याशियों का निराकरण रायपुर में होगा। बताया जा रहा है कि इसका एलान 4 दिसम्बर को किया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    पांच घंटे की जंगी बैठक में निगम क्षेत्र के करीब 41 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गयी है। सूत्रों की माने तो बैठक में दोनों जिला अध्यक्षों को प्राथमिकता दी गयी। जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम वार्ड क्रमांक 52 से फायनल हो गया है। वहीं जिला शहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की दावेदारी अब भी पैनल में ही है। नरेन्द्र बोलर ने वार्ड क्रमांक 33 से चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। वहीं विधायक समर्थक प्रत्याशी और वर्तमान पार्षद शैलेन्द्र ने वार्ड 33 से हटने से साफ इंकार कर दिया है। नतीतन वार्ड 33 को होल्ड कर दिया गया है। 

किन वार्डों के प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

                सूत्रों के अनुसार सकरी क्षेत्र के सभी यानि 1 से 4 वार्ड में मात्र एक एक नाम आए। सभी नामों को हरी झण्डी मिल गयी है। वार्ड क्रमांक 9 से मनहरण कौशिक, वार्ड 10 से पुष्पेंद्र साहू, वार्ड  से 11 रवि साहू, वार्ड 14 से रामकुमार सेंन्द्राम, वार्ड क्रमांक 15 से त्रिवेणी भोई, वार्ड 16 संगीता चतुर्वेदी, वार्ड 17 नम्रता यादव, वार्ड 18 आशीष कापसे वार्ड 20 राजेश मानिकपुरी, वार्ड 19 भारत कश्यप,  वार्ड 22 संगीता तिवारी, वार्ड 23 सीताराम जायसवाल का नाम फायनल हो चुका है।

         वार्ड 25 से रामा बघेल, वार्ड 26 नसरुद्दीन, वार्ड 35 प्रियंका यादव, वार्ड 38 सुनीता नामदेव गोयल, वार्ड 41 तज्जमुल हक, वार्ड 42 ब्रह्देव देव सिंह, वार्ड 43 परदेसी गोंड़, वार्ड 45 सुनील सिंह,  वार्ड 47 विमला यादव,  वार्ड 48 से नन्दनी दर्वे, वार्ड 52 विजय केशरवानी, वार्ड 53 बजरंग बंजारे, वार्ड 55 से विष्णु यादव, वार्ड 56 से शिल्पी तिवारी, वार्ड 59 महेंद्र नेताम, वार्ड क्रमांक 68 निर्मला यादव और वार्ड क्रमांक 70 अजय यादव का टिकट फायनल हो चुका है। 

रोके गए वार्ड..फैसला रायपुर से होगा

क्रमांक 5, 6 7 को रोका गया है। पैनल से नाम का फैसला रायपुर में होगा। वार्ड 24, 27, 28. 30 31 32 33 34 में प्रत्याशियों की सहमति नहीं बनी। वार्ड 36, 37, 39, 40 को रोका गया है। वार्ड 44, 49, 50, 57, 58, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67 और 69 पर आम सहमति नहीं बनने से वार्ड प्रत्याशियों के नाम को फायनल नहीं किया गया है। बताते चलें की यह जानकारी सूत्रों के आधार पर लिखी गयी है।

close