कांग्रेस की न्याय यात्रा..भूपेश दिखांएगे झण्डी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMG_20151012_151545

बिलासपुर—कांग्रेस अधिकार न्याय पदयात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 14 अक्टूबर को हरी झण्डी दिखाएंगे। यह जानकारी आज प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में दिग्गज कांग्रेसी शामिल होंगे। पदयात्रा की शुरूआत कोनी से होगी। तीन दिन बाद कोटा में खत्म होगा।

 

             काग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पदयात्रा में टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। अलग-अलग चरणों में ब्लाकवार आयोजित पदयात्रा में कांग्रेस विधायक समेत प्रत्याशी भी शिरकत करेंगे।

 

               पत्रकारों के सवाल पर कांग्रेस नेता शुक्ला ने बताया कि पदयात्रा का मूल उद्देश्य किसानों मजदूरों और रमन व्यवस्था से परेशान लोगों को जागरूक किया जाना है। पदयात्रा प्रमुख रूप से 12 बिन्दुओं को लेकर किया जा रहा है। इसमें प्रति क्विंटल 2100 रूपए धान खरीदी के अलावा 300 रूपए बोनस के मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

 

             राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिले में आकाल से परेशान किसान और गरीबों की हालत बद से बदतर हो गयी है। बावजूद इसके सरकार अभी तक राहत कार्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होने बताया कि हम लोग सरकार पर दबाव बनाएंगे कि किसानों को बीमा योजना का लाभ और 24 घंटे सिंचाई की व्यवस्था दी जाए।

 

                शुक्ला ने कहा कि जिले में आकाल के हालात हैं इसलिए मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजकार दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य में आउट सोर्सिंग से प्रदेश के होनहारों का सीधा नुकसान है। हम इसका विरोध करते हैं। पंचायतों पर संपत्तिकर लगाने का एलान यह जाहिर करता है कि प्रदेश की सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है।

 

Share This Article
close