कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता विवेक तंखा ने लिखा CM बघेल को पत्र,बताया छत्तीसगढ़ मेरी कर्म भूमि,10-12वीं के टॉप 10 छात्रों के बीच देंगे टेबलेट व लैपटॉप

Chief Editor
5 Min Read

बिलासपुर/भोपाल-प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे की मांग पर राष्ट्रीय विधि विभाग प्रमुख और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने प्रदेश के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच  टैबलेट और लैपटॉप वितरण का ऐलान किया है ।संदीप दुबे की मांग पर विवेक तंखा ने एक पत्र मुख्यमंत्री को भी लिखा है ।उन्होंने अपने पत्र में कहा कि   छत्तीसगढ़ उनकी कर्म भूमि है। यहां के बच्चे बहुत ऊर्जावान और मेधावी है । मेरी इच्छा है कि यहां की शिक्षा व्यवस्था कुछ अमीरिक और विकसित देशों की तर्ज सुधार के शुरू हो।जिससे राज्य में अधिक से अधिक मेधा का जन्म हो सके। इस बार बोर्ड परीक्षा के परिणाम से मैं अभिभूत हु। इसलिए बच्चो को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने  टेबलेट और लैपटॉप का वितरण छोटा सा प्रयास होगा।CGWALL NEWS व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी हो कि कक्षा दसवीं में मुंगेली जिले की जरहागांव छतौना निवासी प्रज्ञा कश्यप ने 100 में 100% अंक हासिल किया है ।प्रज्ञा की सफलता के बाद  राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय कांग्रेसी विधि विभाग प्रमुख विवेक तंखा ने न केवल आश्चर्य जाहिर किया ।बल्कि प्रज्ञा की मांग पर स्कूल के  पुनरुद्धार का भी ऐलान किया। इसी क्रम में संदीप दुबे के विशेष अनुरोध पर  राज्य सरकार को पत्र लिखकर तंखा ने टॉपर के बीच टेबलेट और लैपटॉप बाटने की इच्छा जाहिर की है।

बताते चलें कि  एक दिन पहले ही  मध्य प्रदेश  बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी सामने आया है।  परिणाम के बाद  राजसभा सांसद विवेक तंखा ने  10वीं और 12वीं  में  टॉप टेन में स्थान बनाने वाले  सभी छात्र छात्राओं को टेबलेट ओर लैपटॉप देने का ऐलान किया है।  खबर मिलने के बाद  छत्तीसगढ़ प्रदेश  कांग्रेश विधि विभाग प्रमुख  संदीप दुबे ने  सांसद विवेक तंखा को पत्र लिखकर  छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के बीच भी टेबलेट और लैपटॉप  वितरण किए जाने की मांग की ।

 विवेक तंखा ने संदीप दुबे के सुझाव को ना केवल माना  बल्कि एक पथ मुख्यमंत्री के नाम भी लिखा । उन्होंने ऐलान किया कि 10वीं और 12वीं में  छत्तीसगढ़ टॉप करने वाले सभी छात्र छात्राओं को उनकी तरफ से टेबलेट ओर लैपटॉप का वितरण किया जाएगा । अपने पत्र में  तंखा ने  मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि है। वह अपने कर्मभूमि से बहुत प्यार करते हैं । यहां के लोग ना केवल ऊर्जावान बल्कि उच्च मेधा के है। प्रज्ञा  और टीकेश ने इसे साबित कर दिखाया है। तंखा ने आगे लिखा है  सरकार  के प्रयास से  छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था अमेरिका जैसे विकसित देशों  की तर्ज पर तैयार किया जाय। ताकि प्रदेश की मेधा शक्ति को  ज्यादा से ज्यादा अवसर हासिल हो। उन्होंने कहा  की  मध्य प्रदेश की तर्ज पर  छत्तीसगढ़ के दसवीं टॉपर को  उनकी तरफ से  टेबलेट और  बारहवीं टॉप टेन टॉपरों को  लैपटॉप का वितरण किया जाए

विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि राज सभा सांसद और विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा छत्तीसगढ़ के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर सोच रखते हैं  । मात्र एक निवेदन पर  उन्होंने  मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के  10वीं और 12वीं में टॉप टेन बच्चों के बीच  टेबलेट और लैपटॉप बांटने का ऐलान किया है।  सांसद ने  मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है । साथ ही  प्रदेश की उच्च मेधा शक्ति को देखते हुए शिक्षा व्यवस्था में बेहतर करने का परामर्श भी दिया है।  सदीपभ दुबे ने बताया कि  टेबलेट और  लैपटॉप का वितरण  मुख्यमंत्री की कर कमलों से किया जाएगा।  वित्त विभाग के सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री के  हाथों छात्रों के नाम  टेबलेट और लैपटॉप लेकर  उनके घर जाएंगे  ।इस दौरान  सभी बच्चों और माता-पिता का  सम्मान किया जाएगा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद  विवेक तंखा का संदेश भी दिया जाएगा ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक के तन्खा जी का इस घोषणा का स्वागत विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे, महामंत्री मोहन निषाद, देवा देवांगन, कमल पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, अलोक दुबे, राजेश दुबे, राजेंद्र पांडेय, रुपेश दुबे, नंदू पटेल, नरेश शर्मा, रमेश सिंह, राजेंद्र तिवारी, राकेश दीवान, अरमान, प्रीतम देशमुख, विनीता मदन, कहकशा दानी, विजय राठौर, अवदेश झा, मोनिका सिंह, के के सिंह, विजय चौधरी, सोनल गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, हिलीना मोसेस, दल्लु सिंह ठाकुर, राजेश राठौर, मनोज राठौर आदि ने स्वागत किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक के तन्खा जी का आभार प्रकट किया है

Share This Article
close