कांग्रेस चुनाव संचालन समिति का एलान–अटल अशोक,शैलेष को जिम्मेदारी…वार्ड समिति का भी होगा फैसला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए जिला चुनाव संचालन समिति का एलान किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि जिला चुनाव संचालन समिति का गठन प्रदेश कांग्रेस की अनुमति से हुई है। अभय ने बताया कि जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर समिति अलग अलग काम करेगी।

                कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय ने बताया कि जिला और शहर कांग्रेस चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। दोनों समितियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी है। शहर समित शहर में और ग्रामीण समिति ग्रामीण क्षेत्रों की चुनाव संचालन करेंगी।

               अभय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि समिति का कार्य नगर निगम बिलासपुर,नगर पालिका तखतपुर और रतनपुर समेत नगर पंचायतों में चुनाव के दरमियान सभा और समन्वय का होगा। प्रत्याशी की मांग के अनुसार वार्डो में चुनावी सभा का संचालन किया जाएगा।

                     नारायण राय ने बताया कि जिला चुनाव संचालन समिति के अलावा बिलासपुर नगर निगम में वार्ड प्रभारियों की भी घोषणा की जाएगी। वार्ड प्रभारी पूरे समय प्रभार वार्डो में रहकर प्रत्याशियों की मदद करेगे। जिन पार्षदों का वार्ड आरक्षण हो गया है और जो इस चुनाव में प्रत्याशी नही बने हेै उन सभी पार्षदो का उपयोग वार्ड प्रभारी के रूप में किया जाएगा।

जिला चुनाव संचालन समिति
अटल श्रीवास्तव (सासंद प्रत्याशी एवं महामंत्री) 2 शैलेष पाण्डेय -विधायक बिलासपुर 3 रश्मि सिंह- विधायक तखतपुर 4 बैजनाथ चंद्राकर-पूर्व विधायक 5 विजय केशरवानी-जिलाध्यक्ष 6 नरेन्द्र बोलर-शहर अध्यक्ष 7 सियाराम कौशिक-पूर्व विधायक 8 दिलीप लहरिया-पूर्व विधायक 9 राजेन्द्र शुक्ला-विधायक प्रत्याशी 10 राजेन्द्र साहू-विधायक प्रत्याशी 11 अशोक अग्रवाल-अध्यक्ष छ.ग. आवास संघ 12 वाणीराव-प्रदेश महामंत्री पूर्व महापौर 13 विजय पाण्डेय-पूर्व शहर अध्यक्ष 14 इंग्रीड मैकलाउड-पूर्व सांसद 15 महेश दुबे-प्रदेश सचिव 16 अनिल टाह-पूर्व बीडीए अध्यक्ष 17 शिवा मिश्रा-पूर्व प्रदेश सचिव 18 राजेश पाण्डेय-पूर्व महापौर 19 विवेक वाजपेयी-प्रदेश सचिव 20 एस पी चतुर्वेदी- प्रदेश सचिव 21 प्रमोद नायक-प्रदेश सचिव 22 पंकज सिंह-प्रदेश सचिव 23 कृष्ण कुमार यादव-अध्यक्ष छ.ग. पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ 24 अरूण सिंह चौहान-प्रदेश सचिव25 आशीष सिंह- प्रदेश सचिव 26 चंद्र प्रकाश वाजपेयी-पूर्व विधायक 27 भुवनेश्वर यादव-प्रत्याशी 28 फिरोज कुरैशी-वरिष्ठ नेता 29 सीमा पाण्डेय-शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस 30 अनिता लव्हात्रे-ग्रामीण अध्यक्ष महिला कांग्रेस 31 अहमद कुरैशी सेवादल- अध्यक्ष शहर 32 गंगाराम लास्कर सेवादल अध्यक्ष ग्रामीण 33 महेन्द्र गंगोत्री-कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश युवा कांग्रेस 34 भावेन्द्र गंगोत्री-जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस 35 शिवा नायडू-शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस 36 अभय नारायण राय-प्रदेश प्रवक्ता 37 विभोर सिंह-प्रत्याशी कोटा विधानसभा 38 गुलाब राज-प्रत्याशी मरवाही विधानसभा 39 सुनील शुक्ला अध्यक्ष किसान कांग्रेस 40 तनमीत छाबडा-अध्यक्ष एनएसयूआई 41 रंजीत सिंह – कार्यकारी अध्यक्ष एनएसयूआई सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी समिति के सदस्य होगे।
    

close