कांग्रेस नेताओं ने किया जनता का आभार..कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा…महाबंद को मिला व्यापक समर्थन..

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने देश के साथ प्रदेश और बिलासपुर में भारत बंंद को सफल बताया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम नागरिकों में हाहाकार है। खाने से लेकर दवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं । एक वर्ष के भीतर कई बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गये। आज भारत और प्रदेश बंद का समर्थन कर जनता ने केन्द्र और राज्य सरकार को जवाब दिया है। ऐसा कर जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।
               शैलेश ने कहा कि देश में हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। एक ओर जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ रही है। दूसरी तरफ रुपया भी डॉलर के मुकाबले निचले स्तर को छू रहा है।  विरोध में देश की 21 पार्टियां, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, आम जनता ने  समर्थन देकर बंद को पूरी तरह से सफल बनाया | छत्तीसगढ़ की जनता ने  स्वस्फूर्त दुकानों को बंद किया। रायपुर में सुबह से ही बंद को व्यापक समर्थन मिला। बिलासपुर, कोटा, रतनपुर, पेंड्रा, मरवाही, बेलगहना के लोगों ने भारत बंद को सफल बनाया।  इसके लिए कांग्रेस पार्टी जनता का आभार करती है।
                शैलश ने बताया कि चार साल में पेट्रोल पर 211.7% और  डीजल पर 443% एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है। मई 2014 में पेट्रोल पर 9.2 रुपये एक्साइज लगता था। अब 19.48 रुपये कर दिया गया है। मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपये एक्साइज था, अब 15.33 रुपये कर दिया गया है। सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाए। ऐसा करने से कीमतों में 18-20 रुपयों की कमी आएगी। मंहगाई भी कम होगी | सरकार ने पिछले चार साल में एक्साइज ड्यूटी से 11 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं | सत्तर सालों में रूपओ इतना कमजोर नहीं हुआ जितने इन दिनों है। डर है कि कहीं रूपया गिरकर सौ के पार ना चला जाए। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि रुपये को मजबूत करने सरकार कदम उठाए। खोखले नारेबाजी बंद कर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मंहगाई का समाधान करे।
                       भारत बंद के दौरान बिलासपुर बंद सफल होने पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बिलासपुर के सभी व्यापारी संगठनों और आम जनता का आभार प्रकट किया है। राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने भी प्रदेश व्यापारी संगठनों का आभार प्रदर्शन किया है। शांतिपूर्ण बंद रहने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है।
close