मेरा बिलासपुर
कांग्रेस ने किया पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध..विजय का ब्लाक कांग्रेस को फरमान..आंदोलन के लिए रहें तैयार


बिलासपुर—जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभी ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटियों को पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। विजय केशरवानी ने बताया कि पीसीसी ने पेट्रोल डीजल मूू्ल्य वद्धि के खिलाफ चरणबद्ध आदोलन का फैसला किया है। इसी क्रम में ब्लाक स्तर तक सभी कांग्रेस नेता पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि इस समय देश डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि की आग में झुलस रहा है। पीसीसी ने मूल्य वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के कोने कोने में मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है। फरवरी में प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन के मद्देनजर बिलासपुर जिले में भी ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की अगुवाई में आंदोलन किया जाएगा।
केशरवानी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ जबरदस्त विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के पत्र का हवाला देते हुए विजय ने कहा कि जब पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे समय में हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी.आम जनता को परेशान करने वाला है। ऐसे समय में कांग्रेस को अपने यात्रा कार्यक्रम में मूल्य वृद्धि के विरोध को प्रमुख रूप से शामिल करें।