कांग्रेस ने किया संजय गांधी को याद

BHASKAR MISHRA

IMG-20151214-WA0014बिलासपुर–संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि स्व संजय गांधी जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जयंती समारोह का आयोजन किया ।
इस मौके पर शहर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित हुए। स्व.संजय गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया कर उनके योगदान को याद किया गया। अभय ने बताया कि संजय गांधी राजनीती में युवा की भागीदारी के समर्थक थे।युवाओ के प्रेरणास्रोत युवक कांग्रेस के जनक थे। देश को आधुनिक टेक्नालाजी से परिचित कराने का श्रेय संजय गांधी को ही जाता है।राय ने कहा कि संजय ने ही सबसे पहले युवा शक्ति का परिचय देश और विदेश को कराया। उन्होने ही देश को बताया कि युवा शक्ति पुंज ही भारत की तकदीर को सवारेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्षद प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि जब जमाने में चार पहिया खरीदने की हिम्मत पूंजीपतियों में नहीं थी। तब संजय गांधी जैसा युवा नेता ने गरीबों के लिए सस्ते दर मारूति महत्वाकांक्षी कंपनी को ना केवल भारत में लाया। बल्कि गरीबों के चार पहिया के सपने को पूरा किया। देखते ही देखते देश में आटोमोबाइल्स का दौर शुरू हो गया। संजय गांधी ने हमेशा देश के लिए सोचा और देश के लिए अपने आप को न्योछावर कर दिया।

                  कार्यक्रम को रामशरण यादव,जफर अली,हरीश तिवारी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर खान,सुभाष सिंह ,ऋषि पाण्डेय चन्द्रप्रदीप वाजपेयी समेत कई कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

 

close