कांग्रेस भाजपा के बीच सोशल मीडिया वार…बोस की पुण्यतिथि पर उठने लगे सवाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस और भाजपा में चुनाव के पहले ही सोशल मीडिया वार शुरू हो गया है। महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चन्द्र बोस की पुण्य तिथि मनाए जाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा को आडे हाथ लिया है। कांग्रेसियों के अनुसार कल तक भाजपाई नेता महान क्रांतिकारी सुभाष चन्द्र बोस की शहादत तारीख को लेकर प्रश्न खड़ा करते थे। अब सुभाष चन्द्र बोस की पुण्य तिथि मना रहे है। भाजपा नेताओं ने ऐसा कर ना केवल महान कांतिकारी नेता का अपमान किया है बल्कि पुण्य तिथि मनाकर एलान कर दिया है कि सुभाष चन्द्र बोस की मौत आज के ही दिन हुई थी। जबकि अब भी जांच का विषय है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि भाजपा नेता सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आज तक कई आयोग बने..लेकिन सुभाष चन्द्र बोस की पुण्य तिथि को लेकर सभी लोग मौन हैं। ऐसे में सुभाष चन्द्र बोस की पुण्य तिथि मनाना कई प्रश्नों को जन्म देता है। अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर भी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

                              शैलेन्द्र ने बताया कि कल तक भाजपा के लोग सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि को लेकर सवाल खड़ा कर रहे थे। आज वही भाजपाई सोशल मीडिया में सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि मना रहे हैं। शैलेन्द्र के अनुसार ऐसा केवल गिरते भाजपा के गिरते जनाधार के कारण हो रहा है। भाजपा को महसूस होने लगा है कि केवल सुभाष चन्द्र बोस या फिर कांग्रेस का महापुरूष ही भाजपा की नैया को पार लगा सकता हैं। लेकिन यह संभव नहीं है..क्योंकि जनता सब समझ चुकी है।

                            शैलेन्द्र के अनुसार पहले सरदार पटेल,फिर अम्बेडकर,महात्मा गांधी अब सुभाष चन्द्र बोस भाजपा नेताओं को अच्छा लगने लगे हैं। सुभाष चन्द्र बोस का विमान आज के दिन क्रैश हुआ था। लेकिन सुभाष चन्द्र बोस की इस हादसे में मौत हुई थी…आज तक पता नहीं तल सका है। कमोबेश सभी जांच आयोग विमान क्रैश घटना के बाद नेताजी की मौत को लेकर स्पष्ट नहीं हैं।  ऐसे में नेताजी की पुण्यतिथि को मनाना ना तो तर्क संगत है और ना ही न्यायसंगत….। क्योंकि सुभाष चन्द्र बोस अमर हैं…आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं।

close