Google search engine

कांग्रेस में सकारात्मक सोच का अभाव..भाजपा नेता का बयान…कांग्रेस नेता मानसिक दिवालिया का शिकार

बिलासपुर— भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने कांग्रेस पर विकास विरोधी का आरोप लगाया है। भाजपा मध्य मंल जोन प्रभारी सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेता शहर में अशांति का वातावरण बनाने से बाज आएं। क्योंकि जनता कांग्रेस को एक बार नहीं बल्कि कई बार आजमा चुकी है। जब लोग कसौटी पर खरे नहीं उतरते तो जनता सबको किनारे कर देती है। समझना चाहिए कि कांग्रेस नेता ही बल्कि पार्टी को ही जनता ने हासिए पर रख दी है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता अब शहर में अशांति का वातावरण तैयार करना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके कांग्रेसियों की दाल नहीं गलने वाली है।
                        भाजपा मध्य मंडल जोन प्रभारी दुर्गा सोनी ने कांग्रेस पार्टी और नेताओं पर शहर में अशांति का वातावरण तैयार करने का आरोप लगाया है। दुर्गा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जनता कांग्रेस को एक बार नहीं बल्कि कई बार कसौटी पर कस चुकी है। लेकिन परिणाम कुछ हासिल नहीं हुआ। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस को हमेशा के लिए ठुकरा दिया। भाजपा के मात्र 15 सालों की शासन काल विकास की गंगा गांव गांव तक पहुंच गयी है। 60 साल तक अपनी तिजोरी भरने वाले कांग्रेस नेताओं को विकास पच नहीं रहा है। यही कारण है कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेसियों ने शहर में अशांति का वातावरण बनाना शुरू कर दिया है। सच्चाई तो यह है कि शहर की जनता ऐसे लोगों को बर्दास्त नहीं करने वाली है।
     दुर्गा ने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ कहने और करने के लिये रह नही गया है। केवल विरोध के लिए विरोध किया जा रहा है। रोज नया बहाना खोज कर शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उन्हे मीडिया में स्थान मिलता रहे। दुर्गा ने बताया कि मन्त्री अमर अग्रवाल ने ठीक ही कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों मे कचरा प्रबंधन पर कभी ध्यान ही नही दिया। समझने वाली बात है कि मंत्री ने जब आइना दिखाया तो कांग्रेसयों को पेट में दर्द होना शुरू हो गया। सच्चाई तो यह है कि मंत्री ने कड़वा सच कहा है। यदि कांग्रेसी इस बात को स्वीकार कर लें  तो छोटे नहीं हो जाएंगे।
         दुर्गा ने बताया कि कांग्रेस नेता मंत्री के बयान की बाल की खाल निकाल रहे हैं। देश मे स्वच्छता से सेवा अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार ने 15 सितम्बर से 2अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी के सपनो को साकार करने भारत निर्माण अभियान चलाया है। कांग्रेसियों को शायद अब गांधीवादी मूल्यो पर विश्वसा नहीं रहा…यही कारण है कि अशांति का वातावरण तैयार करना शुरू कर दिया है। केवल विरोध के लिये विरोध करना शुरू कर दिया है। रोज नया बहाना खोजकर तमाशेबाजी और जनमानस को परेशान करने का संकल्प ले लिया है।
                 दुर्गा ने बताया कि बिलासपुर मे देश का दूसरा और प्रदेश का पहला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का संयत्र शुरु हुआ। यदि कांग्रेसी इसमें भागीदारी करते तो जनता के बीच संदेश जाता कि विपक्ष मे अभी रचनात्मक शक्ति बाकी है। लेकिन कांग्रेसियों का घेराव और रोड शो का एलान मानसिक दिवालएपन को जाहिर करता है। उन्हें कब समझ में आएगा कि जनता उनकी करतूतो को देख रही है। इन्ही पैतरेबाजियो के कारण देश की जनता ने सत्ता से दूर कर दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now

close
Share to...