कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह का 1 दिनी प्रवास…कार्यकर्ताओं को करेंगे रिचार्ज..पत्रकारों को बताएंगे सरकार की पोल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता और बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ 29 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे। कांग्रेसजनों से भेंट के पत्रकारों से भी रूबरू होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी और सभी कांग्रेसी दोपहर एक बजे आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
                    जिला कांंग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि 29 अगस्त बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ बिलासपुर प्रवास पर होंगे। दोनों नेता दोपहर 12 बजे रायपुर से बिलासपुर पहुंचेगें। कांग्रेस भवन में जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
                                 अनिल चौहान ने बताया कि गोहिल और भूपेश जिला, शहर के वर्तमान पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, विधायक, महापौर प्रत्याशी, से बातचीत करेंगे। कांग्रेस संगठन के प्रकोष्ठों के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों, पंचायत  प्रतिनिधियों की बैठक भी लेंगे।  एक दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस के फायर ब्रैंड नेता शक्ति सिंह गोहिल पत्रकारों से भी रूबरू होंगे।
                      जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों की बैठक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा है।
close