कांग्रेस विधायक के घर सुरक्षा में तैनात जवान ने देर रात की अचानक फायरिंग

Chief Editor
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)-कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के घर रात में अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। 06 जुलाई की रात उनके घर पर सुरक्षा में तैनात जवान ने फायरिंग की है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल भी बना,लेकिन किसी भी तरह की हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फायरिंग करने वाला पुलिस का जवान है। वह 10वीं बटालियन का जवान विधायक के घर सुरक्षा में तैनात था। घटना की रात जवान शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसने लापरवाहीपूर्वक ड्यूटी करते हुए फायरिंग की थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लापरवाही बरतने वाले जवान की जानकारी 10वीं बटालियन को दे दी गई है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये 

Join Our WhatsApp Group Join Now

बटालियन की ओर से उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आईजी ने भी इसे मिसफायर करार दिया है, यानी गलती से गोली चली है। जो भी हो, इस घटना को सुरक्षाकर्मी की लापरवाही मानी जा रही

close