कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया…संविधान बचाओ पदयात्रा में पीसीसी चीफ हुए शामिल…कहा.. सरकार कर रही संविधान से छेड़छाड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर— बस्तर बाड़ा से गांधी चौक तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकान की अगुवाई में कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ पदयात्रा में शिरकत किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के हाथों भारत के संविधान को सबसे बड़ा खतरा बताया। पदयात्रा के बाद सभी कांग्रेसी राजीव भवन में पार्टी की 136 वीं स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाया। साथ केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। 
 
                प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि रायपुर में पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेसियों ने संविधान बचाओं पदयात्रा में शिरकत किया। पदयात्रा बस्तर बाड़ा से शुरू होकर गांधी चौक में खत्म हुई । इस दौरान पीसीसी चीफ ने एनसीआर और एनपीआर को संविधान विरोधी बताया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है।
 
           संदीप दुबे ने बताया कि संविधान बचाओ पदयात्रा के पहले पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम  बस्तर बाड़ा  पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद अम्बेडकर चौक में भारत बचाओ संविधान बचाओ अभियान में गांधी चौक तक पैदल मार्च कर राजीव भवन पहुंचे।
 
                राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस की स्थापना दिवस कार्यक्रम में मोहन मरकाम ने शिरकत किया। पीसीसी प्रमुख ने इस दौरान प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ना केवल संबोधित किया। बल्कि स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
 
                    कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ से अधिवक्ता मोहन निषाद प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सचिव नन्दकुमार पटेल के मार्गदर्शन में विजय राठोड जिला अध्यक्ष ,कहकसादानी, फिरोज खान शमीमखान स्मृति जैन अवदनारायन त्रिपाठी, के के साहू, मनोज सोनकर अंकित , राजू कड़ोले, शशि शर्मा , पांडेय मेडम,और वकीलो ने शिरकत किया। हे

विधि प्रकोष्ठ प्रमुख की राहुल गांधी से मुलाकात

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि आदिवासी महोत्सव में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने शिरकत किया। इस दौरान उन्होने देश दुनिया के आदिवासियों की लोकसंस्कृति की तारीफ की। उन्होने विधि प्रकोष्ठ के नेताओं से मिलकर उत्साहित किया।

Share This Article
close