कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने भी झोंकी ताकत..प्रदेश अध्यक्ष संदीप ने बताया..जनता से मिल रहा भरपूर प्यार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के वकील नेताओं ने भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वार्डवार वोट डालने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने वार्ड क्रमांक 14 मे कांग्रेस प्रत्याशी रामकुंवर सेन्द्रम के पक्ष मे वोट डालने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश विधि विभाग के पदाधिकारियो के अलावा जिला कांग्रेस प्रवक्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 
              प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिलो में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनता से रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम मेें बिलासपुर नगर निगम में खड़े कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वार्डवार पहुंचकर कांग्रेस को जिताने की अपील कर रहे हैं। संदीप दुबे ने जानकारी दी कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपूत ,अनिल सिहं चौहान ,संध्या पाडेय, सैंकी छाबडा ,निर्मल गोस्वामी, रूचि समेत प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 14 समेत अन्य वार्डों की जनता से रूबरू होकर कांग्रेस प्रत्याशियो को जिताने के लिए समर्थन मांगा है। 
 
                संदीप दुबे ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ के नेता और कार्यकर्ता रायपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नोहर साहू के लिये वार्ड क्रमांक 64 का भ्रमण किया। अधिवक्ताओं ने जनसम्पर्क कर नोहर सिंह के लिए वोट मांगा।  अभियान के दौरान विधि प्रकोष्ठ के नेता मोहन लाल  निषाद, कहकशां दानी, अवधनारायण द्विवेदी, स्मिता जैन, नंदकुमार पटेल, कु.  शशि शर्मा, अरमान खान  समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
 
               संदीप ने जानकारी दी कि विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने पाली जनपद पंचायत चुनाव मे भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा है। नगर पंचायत राजपुर में वार्ड क्रमांक 9 के कांग्रेस उम्मीदवार को जीताने की अपील की है।
 
 
 
close