मेरा बिलासपुर

कामकाज में आएगी पारदर्शिता–वोरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DIGITAL_WEEK_VISUAL 003बिलासपुर— डीजिटल इडिया का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कम समय में अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना है। देश धीरे-धीरे ई गवर्नेस से मोबाइल गवर्नेस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का मुख्य मकसद कम समय में सुविधाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। यह बातें संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बाद कही। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किया गया।

                        डिजिटल इंडिया सप्ताह कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान और मुख्यअतिथि की जिम्मेदारी प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री पुन्नूलाल मोहिले ने की। इस दौरान महापौर किशोर राय, संभागायुक्त सोनमणि वोरा और कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

digital

                कार्यक्रम के बाद संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने बताया कि डिजिटल इंडिया के जरिए ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों को जिला कार्यालय से जोडने का प्रयास है। इस अभियान के जरिए जाति,निवास,आय प्रमाण पत्र से लेकर , राजस्व के सारे रिकार्डों को सार्वजनिक किया जाएगा। सोनमणि वोरा ने बताया कि अब लोगों को ई लॉकर के ऊबाउ प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। लोग अब मोबाइल के जरिए भी अपने लाकर को सुरक्षित और व्यवस्थित रख सकते हैं। वोरा ने सीजी वाल से बताया कि डिजिटल इंडिया की सफलता के लिए प्रशासन और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयास का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हमेशा सजग रहना होगा। साथ ही आम नागरिकों को भी इस अभियान में जुड़ना होगा। वोरा ने कहा इस अभियान से कामकाज में पारदर्शिता आएगी। समय और विवाद से छुटकारा भी मिलेगा।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहाः बर्दास्त नहीं कालाबाजारी..औद्योगिक जगत जिम्मेदारी निभाएं..3 अस्पतालों को दुरूस्त रखने का दिया निर्देश
Back to top button
close