
बिलासपुर—भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर मध्य मंडल की वार्ड क्रमांक 25 से 34 की बैठक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ली। जूदेव ने कहा कि मंडल में शक्ति केन्द्र के संयोजक और बूथ सदस्यों का गठन किया गया है। प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने में युवाओं की युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। युवा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है।
प्रबल प्रताप जू देव ने भाजपा युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा का शक्तिपुंज बताया। बैठक को भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष अमरदीप बोलर ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। दोनों ने जूदेव को आश्वासन दिया कि पार्टी के दिशा निर्देशों और उम्मीदों के अनुसार काम किया जाएगा।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी, कमल कौशिक, जाजू सोनी, दुर्गा सोनी, बबलू पमनानी, गगन छाबड़ा, श्यामल तिवारी समेत भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।