काला झण्डा दिखाने की मिली सजा…अब जनता देगी सरकार को जवाब..त्रिवेदी ने कहा..भूपेश ने किया घोटाला का पर्दाफाश

BHASKAR MISHRA
रायपुर–मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कांग्रेस मीडिया प्रमुख ने कहा कि भूपेश बघेल जेल क्यों गये अब यह सवाल जनता पूछेगी। भारतीय जनता पार्टी को जवाब भी जनता ही देगी। क्योंकि पिछले दस दिनों से भाजपा सरकार की हिटलरशाही और कुरूप चेहरा जनता देख रही है।
               प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने  सीएम पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि बिलासपुर कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं से घसीट-घसीटकर र्दुव्यवहार किया गया। इस दौरान सारी बर्बरता और मानवता की हदें पार कर दी गयी। भाजपा की  हिटलर शाही के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में पूरे प्रदेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाए गए। प्रदेश मुखिया को जगह-जगह विरोध और काले झंडे का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने के अगले ही दिन सीबीआई की बड़ी टीम विमान से रायपुर आयी और आनन-फानन में आधा अधूरा चालान पेश कर भाजपा सरकार की मंशा स्पष्ट उजागर किया।
             नितिन त्रिवेदी ने कहा कि  शासन की हिटलरशाही, घोटालों के पर्दाफाश करने के कारण भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी वाली सरकार का विरोध करने पर भूपेश को निशाना बनाया गया।  जनता सब जान चुकी है। अब जनता ही भाजपा सरकार को जवाब देगी।*
close