
बिलासपुर–नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने राघवेन्द्र राव सभा भवन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत नगर निगम के एक कार्यक्रम में पांच महिलाओं को पिंक आटो रिक्शा प्रदान किया गया।
अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी कोशिश नगर की हर महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
कार्यक्रम के उपरांत नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल और किशोर राय ने शाहिदा बेंगम के आटो से नगर भ्रमण किया। वापसी पर शाहिदा बेगम को आटो किराया के रूप में राशि प्रदान की। इसी तरह कलेक्टर और सभापति नगर निगम एक आटो में आयुक्त नगर निगम और अपर कलेक्टर ने भी पिंक आटो में नगर भ्रमण का आनंद लिया।