कीमती सामान के साथ हिरासत में आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161016-WA0458बिलासपुर– सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के धूमा गांव स्थित आवासापारा में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने संतू पटेल के घर में आलमारी तोड़कर सोने चांदी के आभूषण को पार कर दिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को आवासपारा से ही सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पुलिस जानकारी के अनुसार आज सुबह संतूराम पटेल पिता सुखराम की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। संतू के अनुसार आज सुबह आवासपारा से अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी से सोने चांदी के गहनों को पार कर दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए धूमा स्थित आवास पारा के ही एक आरोपी को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया है।

                   आरोपी का नाम बिसाहू राम यादव पिता त्रिलोकी यादव है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से चोरी के सामान को बरामद किया है। पुलिस को आरोपी के पास से दो नग चांदी की मोटी पायल,दो नग पतली पायल,चार कंगन,एक तांबे की अंगूठी,एक करधन,नौ बीछिया, बच्चे की एक करधन,सोने के दो टाप्स मिले हैं। इसके अलावा पुलिस को पचास हजार का मंगलसूत्र भी मिला है।

              आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 का मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
close