कुकुरदा एनीकट में मिली बाइक..गोताखोरों ने ढूंढ निकाला..3 दिन पहले हुई थी वेदराम की हत्या..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— दो दिन पहले सोंठी के जंगल में वेदराम कश्यप की दो टुकड़ों में लाश मिली थी। पुलिस ने छानबीन के बाद लाश मिलने के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि झोलाछाप डाक्टर वेदराम का सुरेश यादव से अनैतिक संबध थे। मौका मिलते ही वेदराम की सोंठी जंगल में गला घोटकर हत्या की। बाद में सिर को कुल्हाडी की वार से अलग कर दूर फेंक दिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वेदराम कश्यप की मोटर सायकल को कुकुरदा एनीकट में फेंका है। पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से आज मोटर सायकल को बरामद कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              सीपत थाना क्षेत्र में सोंठी के जंगल में मिली लाश की पहचान के बाद आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर धर दबोचा था। पुलिस को आरोपी सुरेश यादव ने बताया कि वेदराम का उसके बहन के साथ अनैतिक संबध था । कई बार वेदराम को समझाया। मारा पीटा और चेतावनी भी दी लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 24 अगस्त को बहन के साथ जंगल में रंगे हाथ पकड़ा गया। उसे अपने दो अन्य साथियों के साथ जान से मार डाला।

            पुलिस ने आरोपी के निशान देही पर आज जांजगीर जिले के कुकुरदा एनिकट से मोटरसायकल बरामद कर लिया है। गोताखोरों ने मोटरसायकल को पानी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी अनिल जायसवाल ने बताया कि मोटरसाकल की जब्ती हुई है। पंचनामा में मोटरसायकल को वेदराम कश्यप का बताया गया है।

close