कुल 27 लोगों को मिलेगा 45 गोल्ड मेडल..राज्यपाल करेंगी सम्मानित… कुछ अलग होगा गणवेश..गांधीवादी नेता भट्ट देंगे दीक्षांत भाषण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह का आयोजन 21 दिसम्बर को किया जाएगा। कुलपति डॉ.वंशगोपाल ने बताया कि विशिष्ट दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल अनुसुइया उइके करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू और उच्च शिक्षा मंत्री विशेष रूप से शिरकत करेंगे। दीक्षांत भाषण चिपको आन्दोलन के प्रणेता गांधीवादी नेता पद्म भूषण चण्डी प्रसाद भट्ट देंगे। समारोह के पहले पत्रकारों से कुलपति ने अपने कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियों को भी साझा किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह का आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा। विशिष्ट दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान पाने मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। कुल 27 विद्यार्थियों को 45 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इसके अलावा मेरिट में दूसरा और तीसरा स्थआन हासिल करने वाले 41 छात्र छात्राओं को भी उपाधि प्रदान की जाएगी।

              डॉ.वंशगोपाल ने बताया कि विशिष्ट समारोह में जनवरी से दिसम्बर 2018 और जुलाई से जून 2018-19 के विभिन्न सकायों के प्रतिभावान छात्रों को मेडल दिया जाएगा। जनवरी से दिसम्बर 2018 के कुल 3595 विद्यार्थी और जुलाई से जून 2018-19 में कुल 10557 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में स्नातक,स्नातकोत्तर और डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण किए गए छात्रों को उपाधि पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 दो सत्रों में होगा कार्यक्रम  

                कुलपति ने बताया दीक्षांत समारोह दो सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में नव निर्मित दो छात्रावास और मुख्य दरवाजे का लोकार्पण होगा। द्वितीय सत्र में दीक्षांत समारोह होगा। इस दौरान कुल 68 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले गोल्ड मेडल में 13 मेडल दानदाताओं की तरफ से होगा।

                    कार्यक्रम एक बजकर 30  मिनट से शुरू होकर शाम  चार बजे खत्म होगा। कार्यक्रम कुल दो घंटा 18 मिनट का होगा।            

पूर्व निर्धारित रहेगा गणवेश

                 कुलपति ने कहा कि गणवेश पिछली बार की तरह इस बार का भी होगा। कोसा रंग से मिलता जुलता अंगरखा, पीले रंग का पटका और पगड़ी पीले रंग का होगा। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान के बाद राज्यगीत बजाया जाएगा। 

गिनायी उपलब्धियां

                 डॉ.वंश गोपाल ने पत्रकारो के सामने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। उन्होने कहा बहुत कुछ काम करने का मौका मिला। कुछ जरूरी काम पाइप लाइन में है। आने वाले कुलपति इसे पूरा करेंगे। मेरा कार्यकाल 2 फरवरी को खत्म हो जाएगा। उन्होने बताया कि सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय में कुल 143 सेन्टर काम कर रहे है। 8 सेन्टर को बंद किया गया है। 50 सेन्टर नगरीय क्षेत्र में, 35 सेन्टर कस्वा क्षेत्र में और 30 सेन्टर आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कार्यकाल के दौरान प्रयास था कि जेल में भी एक सेन्टर खोला जाए। विभिन्न सेन्टर में विश्वविद्यालय 33 पाठ्यक्रम चला रहा है। जिसमें 33  उपाधि, 17 डिप्लोमा और सर्टिफिकेट का संचालन किया जा रहा है।

close