Google search engine

कैसलेश से कालाधन पर कसेगा शिकंजा

krashala  (2)बिलासपुर—न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में डिजिटल वित्तीय सहायता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्य़शाला को निकाय मंत्री ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि कैशलेस व्यवस्था वर्तमान में देश को जरूरत है। इससे कालेधन पर लगाम लगेगा। पैसी की क्षमता बढेंगी। बैंको का लोन भी आसान होगा।

Join WhatsApp Group Join Now

                                       मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि कैशलेस व्यवस्था का सर्वाधिक फायदा ब्लैक मनी को हटाने के लिए है। इससे पैसे की क्षमता बढ़ेगी। कैशलेस होने से उत्पादकता बढ़ेगी। बैंकों का लोन आसान होगा।बैंक मजबूत होंगे तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। सरकार का राजस्व बढ़ेगा। विकास के कार्य तेजी से होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। बैंकों की क्षमता बढ़ेगी।

                        अमर ने कहा कि कैशलेस अभियान देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। भारत में कैशलेस इकाॅनामी सरकार चाहती है। जब कोई नई चीज आती है तो पहले हिचकिचाहट होती है, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाता है। सरकार केवल नीति बनाती है। जनता के सहयोग के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कैशलेस को एक अभियान के तौर पर लिया गया है। अभी तक साढ़े पांच लाख लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। कैशलेस सिस्टम उपयोग में भी प्रदेश नंबर वन बनेगा।

                            महापौर ने कहा कि विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा होने के लिए डिजिटल कैशलेस जरूरी है। बिलासपुर जिला भी कैशलेस बनने की दिशा मेंं है। कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि डिजिटल भुगतान का उपयोग बढ़ रहा है। उन्होंने डिजिटल भुगतान के तरीकों पर प्रकाश डाला।

close
Share to...