कॉपर वायर चोरी करते 4 युवक पकड़ाए..ट्रांसफार्मर पर कर रहे थे हाथ साफ..पेट्रोलिंग पार्टी की पड़ी नज़र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बिल्हा पुलिस ने बीती रात करीब दो बजे ट्रांसफार्मर से कापर वायर चोरी का प्रयास करते चार आरोपियों को धर दबोचा है। चारो आरोपी बालौदा बाजार के रहने वाले है। शादी में शामिल होने चुराघाट गांव आए थे। इस बीच चारो ने घटना को अंजाम देना चाहा। लेकिन पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की नजर से बच नहीं पाए।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 बिल्हा थानेदार राजकुमार सोरी ने बताया कि बीती रात प्रेट्रोलिंग पार्टी ने कापर वायर चोरों को धर दबोचा है। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए चारो आरोपी बालौदाबाजार जिला के रहने वाले है। शादी में शामिल होने चुराघाट गांव आए थे। बीती रात चारो आरोपी ट्रांसफार्मर से कापर वायर चोरी का प्रयास करते पकड़ाए हैं।

               थानेदार ने बताया कि घटना गुरूवार और शुक्रवार की रात की है। पेट्रोलिंग पार्टी चुराघाट से गुजर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चार लोगों को संदिग्ध में देख  लिया। चारो ने विभिन्न औजार से ट्रांसफार्मर के नट बोल्ट से खोला था। इस दौरान चारो मिलकर ट्रांसफार्मर में कापर वायर को काटने और निकालने का प्रयास कर रहे थे।

                    इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गयी। मौके से पुलिस को प्लायर,पेचकस,नट बोल्ट समेत अन्य जरूरी औजार को बरामद किया। पूछताछ के दौरान चारो ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। थाने लाकर पूछताछ की गयी। आरोपियों ने ट्रांसफार्मर से कापर वायर चोरी का प्रयास किए जाने की बात कही।

                थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी बलौदा बाजार के रहने वाले है। आरोपियों का नाम  संतदास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय लक्ष्मीदास मानिकपुरी उम्र 28 साल भरसेली बलौदा बाजार का रहने वाला है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों के नाम छबी पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 29 साल, राकेश पिता छोटेलाल उम्र 32 साल और मोहम्मद दिलावार पिता यासीन मोहम्मद निवासी संजारी बालौद है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

close