Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

कोई नहीं बचेगा…तिरछी नजर से…पुलिस कप्तान का फरमान..घर-घर पहुंचने लगा चालान

mayank_shriwastav_sp_index_bspबिलासपुर—पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने यातायात नियमों को सख्ती से पालन किए जाने का आदेश दिया है। पुलिस अधिकारियों से अाम जनता से गंभीरता के साथ यातायात नियमों का पालन कराने को कहा है। मयंक श्रीवास्तव ने चौक चौराहों पर तैनात सीसीटीवी फुटेज में पाए गए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को नोटिस भेजने का भी आदेश दिया है। मालूम हो कि पूर्व में इस प्रकार की कार्रवाई तात्कालीन पुलिस कप्तान पाठक ने की थी। आम जनता ने हेलमेट पहनने से लेकर ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था। एक बार फिर चालानी नोटिस घर घर पहुंंचना शुरू हो गया है। आम जनता खासकर युवा वर्ग में हलचल मच गयी है।

Join WhatsApp Group Join Now

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                                      एडिश्नल एसपी अर्चना झा के अनुसार यातायात पुलिस के अनुरोध पर पुलिस कप्तान ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई का आदेश दिया है। अर्चना झा ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर एक साल पहले क्लोज सर्किट कैमरा सिस्टम लगाया गया है। सिस्टम का कन्ट्रोल पुलिस नियंत्रण कक्ष से होता है।

                    पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया है कि ट्रैफिक वायलेशन को नियंत्रित करने सिस्टम को गंभीरता से लिया जाए। एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने ई.चालान कार्रवाई अभियान शुरू की है। तीन सवारी, बिना हेलमेट ड्रायविंग, सिग्नल जम्प, मोटर सायकल चलाते समय  मोबाइल से बातचीत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज विशेषज्ञ सीसीटीवी को लगातार खंगाल रहे हैं। वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर पहचान के बाद वाहन मालिकों के घर नोटिस भेजा जा रहा है।

                        एडिश्नल एसपी ने बताया कि जनवरी से जुलाई के बीच कुल 380 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 141 लोगों को नोटिस तामिल भी हो चुकी है। वाहन चालकों से कुल 23000 रूपए संमन शुल्क वसूला जा चुका है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। इसके अलावा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा।

close
Share to...