कोटा पुलिस की कार्रवाई..22 आरोपी गिरफ्तार ..2 फरारी,15 जुआरी,5 कोचियों पर गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कोटा पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए एक साथ कोचियों के दो अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। साथ ही एक दर्जन से अधिक जुआरियों को भी धर दबोचा है। कार्रवाई के दौरान दो फरार आरोपियों की भी धरपकड़ हुई है। दोनो फऱार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल के हवाले किया गया है।
 
                कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने जुआरियों और कोचियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कोचियों के खिलाफ पांच अलग मामले में कार्रवाई की है। एक नाबालिग समेत मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 38 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
एक दर्जन से अधिक जुआरी पकड़ाए
 
                     पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुआरियों के झुण्ड को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों में दो फरारी भी शामिल हैं। पकड़े गए 15 जुआरियों से बावन पत्ती समेत सात मोटरसायकल, 12 मोबाइल समेत 20 हजार रूपयों से अधिक नगद बरामद किया गया है। सभी 15 जुआरियों को दो अलग अलग ठिकाने से दबोचा गया है।
 
जुआरियों के नाम
 
            नर्बद सिंह मार्को-लोरमी, पुरुषोत्तम यादव लोरमी,अजय कुमार साहू-अमाली,रूपांकन कवर-अमाली,राजकुमार यादव-चांगोरी थाना कोटा,मेलु राम धुर्वे-रतनपुर, लखन साहू-तखतपुर,राजेंद्र जयसवाल-लमकेनी थाना कोटा,पप्पू उर्फ ललित जायसवाल-ठाकुर कापा थाना तखतपुर,रवी कौशिक-बड़ा चौक मुंगेली,राकेश यादव-नेवसा थाना कोटा,दुर्गेश साहू-अमाली थाना कोटा,अशोक जैन-डाकबंगला थाना कोटा,आशीष सिंह-फिरंगी पारा कोटा और राजेंद्र भानु धनरास थाना कोटा।
 
दो फरारी भी सपड़ाए
 
               कोटा पुलिस के अनुसार विभिन्न अपराध में फरार नामजद दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी राजेरन्द्र कौशिक निवासी कोपरा बस्ती पर आईपीसी की धारा 354(घ), 509(ख) का अपराध दर्ज है। आरोपी को पकड़कर न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।
 
         आईपीसी की धारा 294, 506, 452 के एक अन्य फरार आरोपी अमर बघेल उर्फ मोनू को पकड़ा गया है।  भुंडा  थाना कोटा निवासी आरोपी घटना दिनाँक से फरार था। आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया। 
 
पुलिस जवानों का सहयोग
 
           र्यवाही में थाना प्रभारी  दिनेश चन्द्रा ,उप निरीक्षक  हेतराम सिदार, उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी, उप निरीक्षक श्याम लाल गढेवाल,स उ नि हेम सागर पटेल ,सहायक उप निरीक्षक मेला राम कठौतिया प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरावी, प्रधान आरक्षक निलाकर सेठ, आरक्षक गोविंद जायसवाल, अखिलेश पारकर, सोम उइके, चन्दन मानिकपुरी,अंकित जायसवाल,प्रदीप जायसवाल, विजेंद्र कोल, हरनारायण नेटी,चंद्र कुमार,वीरेंद्र गन्धर्व, योगिता कैवर्त,पाचो मार्बल,  नीता यादव  का धरपकड़ में सराहनीय भूमिका रही।
close