कोरोना के खिलाफ हैहय क्षत्रीयों ने भी खोला मोर्चा..PM,CM राहत कोष मे किया दान..किया एकता का प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कोरोना के खिलाफ जंग में आम जनता के साथ संस्थाएं लगातार सहयोग कर रही है। लोग अच्छी खासी संख्या में आगे बढ़कर राहत कोष में दान कर रहे हैं। इसी क्रम में हैहय क्षत्रीय कलचुरी समाज ने भी दो अलग अलग चेक के माध्यम से कुल 1 लाख से अधिक रूपए सहायता कोष में दान दिए हैं।
            
                 कोरोना के खिलाफ जंग अब भी जारी है। साथ ही लोगो की तरफ से राहत कोष में दान का अभियान भी बरकरार है। इसी क्रम में हैहय क्षत्रीय समाज ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल 1 लाख 2 हजार रूपए समाज की तरफ से दान किया है।
 
                           हैहय क्षत्रीय कलचुरि समाज बिलासपुर ने कोरोना वायरस उन्मूलन में सहभागिता निभाते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में कुल 2 लाख रूपयों से अधिक का दान किया है। हैहय क्षत्री समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम 51 हजार रूपए प्रधानमंत्री सहायता कोष के लिए 51000 रूपए का चेक दिया है।
 
                सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना के खिलाफ समाज के लोगों ने राशि को एकत्रित किया है। चेक प्रदान करते समेय हैहय क्षत्रीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल, महामंत्री मनोज राय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल के अलावा अजय जायसवाल संजय महोबे नीरज जायसवाल शैलेन्द्र जायसवाल, पार्षद सीताराम जायसवाल,सी एल जायसवाल तुलसी  जायसवाल प्रवीण राय सत्येंद्र राय, के जायसवाल, डॉ आनंद राय  और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
close