कोविड की दहशत बरकरार..31 में 28 कोरोना मरीज शहर में मिले..4 की मौत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जिले में शुक्रवार को भी कोविड की दहशत में कमी नहीं पायी गयी। कुल 31 में से 28 कोरोना मरीज निगम क्षेत्र में पाए गए हैं। जानकारी के अनुसा्र शुक्रवार को कोरना से मरने वाले चार लोगों का नाम सामने आया है। बावजूद इसके शहर में भीड़भाड़ कम  नही हो रही है। लोग जान अन्जाने भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। जिसके कारण ना तो सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन हो रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  शुक्रवार को बिलासपुर जिले में कुल 31 मरीजों का नाम दर्ज किया गया है। इसमें 28 नाम बिलासपुर शहर से  हैं। निगम क्षेत्र में कोविड से 4 लोगों की मौत हुई है। दो लोग अस्पताल पहुंचने के करीब 3 घंटे के बाद ही दम तोड़ दिया। जबकि दो वरिष्ठ लोगों ने भर्ती के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

              जिले में पाए गए 31 मरीजों में से 28 को  छोड़कर बाकी सभी तीन मरीज नगर पंचायत बोदरी, मस्तूरी और तखतपुर से हैं।

 चार कोरोना मरीजों की मौत…दो ने भर्ती होते ही तोड़ा दम

             शहर में अकेले सिम्स से चार मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। दो मरीजों ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद करीब तीन घंटे के अन्दर दम तोड़ किया। जबकि दो वरिष्ठ नागरिकों का इलाज पहले सी ही चल रहा है। डाक्टरों ने बताया कि तत्काल भर्ती के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों का टेस्ट  रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन प्रारम्भिक लक्षण के अनुसार दोनों मरीज कोविड 19 के ही मरीज हैं।

                जानकारी के अनुसार पाली कटघोरा निवासी 85 साल के एक बुजुर्ग का सिम्स में इलाज के दौरान कोरोना से शुक्रवार की शाम मौत हो गयी है। बुजुर्ग को सिम्स में 26 अगस्त को भर्ती किया गया था। उन्हें हाइपरटेन्शन की शिकायत थी।

           सिम्स में ही भर्ती सिन्धी कालोनी निवासी 60 साल की एक महिला की मौत हो गयी है। महिला को शुक्रवार को सांस की तकलीफ के बाद दोपहर 3 बजे भर्ती किया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते शाम पांच बजे उसकी मौत हो गयी।

             टिकरापारा निवासी 55 साल की एक महिला की सिम्स पहुंचने से पहले हो गयी। परिजनों ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डाक्टरों ने चेकअप कर बताया कि महिला की मौत रास्ते में हो गयी है। उसमें भी कोरोना संक्रमण की शिकायत पायी गयी है।

                   इसके अलावा शुक्रवार को ही दोपहर तीन बजे के आसपास शिव चौक कुदुदण्ड निवासी को भर्ती किया गया। मरीज में भी कोरोना के लक्षण पाए गये । देर शाम उसकी भी मौत सांस की परेशानी के चलते हुई है।   

              

TAGGED:
close