खपरगंज मतदान केंद्र में प्रयाशियो के बीच बहस…. दिव्यांग प्रत्याशी हो रहे परेशान …5 वार्ड 10 बूथ के बीच मात्र एक व्हील चेयर…वह भी बिगड़ी हालत में

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर। खपरगंज स्थित  लाला लाजपत राय स्कूल में कांग्रेसी ,भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हल्की बहस के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां सर्वाधिक बूथ संख्या होने के कारण भीड़ बहुत अधिक है ।खपरगंज के लाला लाजपत राय स्कूल में कुल 5 वार्ड के लिए 10 बूथ में मतदान हो रहा है। वार्ड क्रमांक 22 ,31, 32 33 और 34 वार्ड के लिए यहां मतदान किया जा रहा है।दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस नेता अकबर खान को बूथ के आसपास देखे जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी शहजादी कुरैशी ने विरोध किया। भाजपा  नेता राजेश मिश्रा ने भी विरोध जाहिर किया। इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। झड़प की खबर के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई । सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

बताते चलें कि यहां वार्ड क्रमांक 31 से  शहजादी कुरैशी, राजेश मिश्रा, तैयब हुसैन चुनाव लड़ रहे है। वार्ड 22 में कांग्रेस नेत्री संगीता और भाजपा में सुनीता के बीच मुकाबला है। वार्ड 33 में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बोलर और रंगा नादम के बीच टक्कर है। 34 से शैलेन्द्र और दुर्गा सोनी आमने सामने है। 32 में स्वर्णा और रजनी के शीबा खानम मैदान में है।
 रुझान के अनुसार यहां पर कमोबेश सभी वार्डों में कशमकश की स्थिति है । 10 बूथ में अच्छा मतदान प्रतिशत है ।
 मतदान केंद्र  में जमकर अव्यवस्था  है। नियमानुसार 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रत्याशी वोटर को निजी वाहन से बूथ तक नहीं ला सकता है। लेकिन लोग अपने वोटर को निजी प्रयास से बूथ तक ले ज़ा रहे है। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि 10 बूथ में मात्र 1 व्हील चेयर है। लेकिन वह भी टूटा हुआ है।

close