खाद्य मंत्री होंगे स्टार प्रचारक..भगत की झारखण्ड में विशेष मांग…चुनिंदा सीट पर करेंगे प्रचार..पढ़िए पूरी खबर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत झारखण्ड चुनाव प्रचार में शिरकत करेंगे। खासकर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव प्रचार करेंगे। 
 
                  कांग्रेस के प्रखर वक्ता और सरकार में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत झारखण्ड चुनाव में कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक होंगे। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने एआईसीसी से स्टार प्रचारक के रूप में अमरजीत भगत को मांगा था।
 
             अमरजीत भगत झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की विधानसभा नोहरदगा में सभा और बैठकों में शिरकत करेंगे। अमरजीत भगत 23 नवम्बर शनिवार को नियमित विमान से रांची के लिए रवाना हो गए हैं।
 
          बताते चलें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ नोहरदगा विधानसभा में आमने सामने होंगे।
 
                   30 नवम्बर को नोहरदगा विधानसभा में मतदान होना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी रहे अरुण उरांव भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।  खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में बढ़ती लोकप्रियता इन दिनों बढ़ी है। इसलिए भगत को लोहरदगागा में  आदिवासी समाज की जनसंख्या को देखते हुए चुनाव प्रचार के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
 
               मामले की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस बिलासपुर प्रभारी महामंत्री और प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि मंत्री अमरजीत भगत दो दिनों तक झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सहित अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सोमवार को रायपुर पहुंचेगे।
 

close