खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता ज्यां द्रेज की गिरफ्तारी पर CM भूपेश ने जताई नाराजगी,ट्वीट कर कहा कि……

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
रायपुर।
ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने निंदा की है. भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि- “प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है। आखिर BJP की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सच में सिर्फ़ सूट बट वालों के लिए ही काम करते हैं”सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है।

आखिर BJP की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सच में सिर्फ़ सूट बट वालों के लिए ही काम करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में भोजन का अधिकार अभियान ने सरकार की आधार कार्ड की अनिवार्यता पर कई गंभीर सवाल खड़ करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को झारखंड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ज्यां द्रेज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया के पति हैं. बताया जा रहा है कि ज्यां द्रेज के अलावा उनके दो अन्य साथी को झारखंड के भीषुपूरा (गढ़वा) पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close