खाली कुर्सी के सामने कांग्रेसियों ने किया विरोध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20170105141415बिलासपुर— कांग्रेस पार्षद दल और जिला कांग्रेस नेताओं ने आज महापौर कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन ने चुनाव के बाद 24 महीनों का हिसाब मांगा। महापौर की कार्यप्रणाली को आड़े हाथ लेते हुए 24 महीने के 24 बिन्दू वाला पत्र पत्रकारों के बीच बांटा। इस दौरान महापौर अपने चैम्बर में नहीं थे। नाराज कांग्रेस पार्षद और नेताओं ने महापौर खाली कुर्सी के सामने मांग देकर शर्म करों के नारे भी लगाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             कांग्रेस नेताओं ने बताया कि महापौर ने आज दो पूरा कर लिया है। महापौर का 24 महीनों का कार्यकाल 24 बड़ी असफलाओं वाला है। महापौर ने शपथ के समय कहा था कि निगम को स्मार्ट और सुन्दर बनाना उनका लक्ष्य है। लेकिन उन्होने इन 24 महीनों शहर को बद से बदतर बना दिया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बिना सुविधा के निगम प्रशासन सम्पत्ति कर,जल कर, प्रकाश कर,समेकित कर,सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कर, दुकानदारोंग पर लाखों रूपए का प्रीमियम भार लिया जा रहा है।

                   नेता प्रतिपक्ष नगर निगम शेख नजरूद्दीन ने बताया कि नल कनेक्शन में अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी संचालन के लिए प्रतिवर्ष 285 करोड़ राजस्व वसूली की योजना है। सफाई ठेकेदारों को प्रति माह 57 लाख रूपए फर्जी भुगतान किया जा रहा है। फागिंग मशीन बंद है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। 80 करोड़ की भगीरथी नल जल योजना पूरी तरह से फेल हो गयी है। निगम के नल से घरों में गंदा पानी भेजकर लोगों को बीमार किया जा रहा है। महापौर की पिछले 24 महीनों की यही उपलब्धि है।

                                      कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि महापौर की सुस्त कार्यप्रणाली ने सिवरेज को हाथी बना दिया है। परियोजना की लागत 229 करोड़ से बढ़कर 412 करोड़ हो गयी है। 24 महीनों में शहर की सड़के बद से बदतर हो गयी हैं। पिछले दो साल में वार्डों को अभी तक 10 करोड़ नहीं मिला है। टैक्स के पैसे से दीपावली में मिठाई का वितरण किया गया है। शैलेन्द्र ने बताया कि किशोर राय के कार्यकाल में निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

                  विरोध प्रदर्शन के समय  निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, कांग्रेस पार्षद दल  प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पार्षद दीपांशु श्रीवास्तव, अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपेयी, डा. रमेश कुमार गुप्ता, पंचराम सूर्यवंशी, तैयब हुसैन, रामाशंकर बघेल समेत कई कांग्रेस मौजूद थे।

 

close