जानकारी के अनुसार सुबह संगीता ठाकुर ने कोटा थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि पेठू तालाब के पास किसी ने उसके पति कमलेश्वर ठाकुर को मार कर फेंक दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर बयान के बाद शव को पीएम के लिए भेजा दिया। मृतक की पत्नी संगीता ठाकुर ने बताया की कमलेश्वर रात को 12 बजे तक नशे में चूर घर के बाहर बैठा था। थोडी देर बाद कहीं चला गया। आस-पास खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
सुबह घर से कुछ दूर पेठू तालाब के पास पति की लाश मिलने की जानकारी हुई। पुलिस ने पंचानाम कार्रवाई के दौरान पाया कि मृतक के दाये आंख के उपर और बायी कनपटी पर धारदार हथियार के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।
कोटा थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर ने बताया कि मृतक कामेश्वर ठाकुर पेशे से ड्रायवर था। पिछले एक सप्ताह से घर पर बैठा था। जानकारी के अनुसार वह शराब का आदी भी था। घटना के दिन घर के बाहर देर रात तक शराब पीकर पैठा था। इसके बाद वह तालाब के पास कैसे पहुंचा और किसने हत्या की..जांच का विषय है। बहरहाल कमलेश्वर के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।