गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार..माल समेत 2 मोटर सायकल बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- हिर्री पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से माल समेत मोटर सायकल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                हिर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो अलग अलग मोटर सायकल से मुंगेली से गांजा की तस्करी की जा रही है। दोनो मोटससायकल का नम्बर सीजी 10 ईए..2729 और सीजी 28 ई 8404 है। मुंगेली से गांजा लाकर बिलासपुर क्षेत्र  में खपाने का प्रयास किया जा रहा है।

                   पुलिस ने सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दोनों मोटर सायकल सवारों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान गांजा तस्करी की बात को कबूल किया। दोनों ने मुंगेली से गांजा खरीदी कर बिलासपुर और आस पास के क्षेत्र में बिक्री के लिए गांजा तस्करी करना बताया।

                 पुलिस ने आरोपियों से गांजा सप्लाई करने वालों के बारे में भी जानकारी ली। दोनों आरोपियों खिलेश्वर साहू पिता विसौहा राम साहू निवासी मुंगेली और रामनाथ साहू पिता राम सिंह साहू निवासी बिलासपुर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी (1) के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

close