Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार

IMG-20170825-WA0019बिलासपुर— स्पेशल पुलिस कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आधा क्विंटल से ज्यादा गांजा लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को महाराणा प्रताप चौक के पास धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गांजा ओड़िशा से लाया जा रहा था।

Join WhatsApp Group Join Now

                                   आईएएस शलभ  सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि तीन चार लोग बैग में भारी मात्रा में गांजा भरकर ओड़िसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। गांजा तस्कर सुल्तानपुर रवाना होने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही बिलासुपर स्पेशल पुलिस टीम ने सिविल लाइन पुलिस के साथ तीनों को बताए गए हुलिया के आधारा पर महाराणा प्रताप चौक के पास बैग समेत हिरासत में लिया गया।

            पुलिस ने तीनो आरोपियों के बैग एक एक किलों की पैकेट में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। प्रत्येक आरोपी के बैग में करीब 15 से बीस किलो गांजा पाया गया। बरामद गांजा की कुल मात्रा पचास किलो से अधिक है।

                    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांजा ओड़िसा से सुत्लानपुर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। शलभ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम पप्पू यादव पिता दयाराम यादव उम्र तीस साल…बीबीपुर रेहटा जिला सुल्तानपुर का निवासी है। दूसरा आरोपी दर्शनलाल पिता राम बहोर श्रीवास्तव 45 साल  थाना पारा जिला लखनऊ का रहने वाला है। गांजा तस्करी में एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है। महिला का नाम अनिता पति उमाशंकर सिंह उम्र 35 साल है। अनिता कृष्णानगर लखनऊ में रहती है।

                                    आईएएस शलभ सिन्हा के अनुसार तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 B के तहत कार्रवाई की गयी है।

close
Share to...