गांव गरीब और जनता की सरकार…नेताम

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG-20160530-WA0733बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम आज अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे।  स्थानीय नेताओं ने रामविचार नेताम का फूल माला से स्वागत किया। नेताम ने कहा कि मैं पार्टी का एक सिपाही और जनता का सेवक हूं। पार्टी के आदेशों का पालन और जनता की सेवा करना उनका धर्म है।

                      राज्यसभा के लिए नामंकित किये जाने के बाद रामविचार नेताम आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैय्या लाल राजवाड़े के साथ बिलासपुर पहुंचे। अल्प प्रवास पर पहुंचे भाजपा नेताओं का स्थानीय नेताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में जोशिला स्वागत किया। नेताम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब,किसान और जरूरत मंदों की सरकार है। प्रदेश में सूखे की स्थिति है लेकिन मुख्यमंत्री ने समय के पहले ही जनता के सीधा संवाद कर समस्याओं को विकराल रूप में नहीं आने दिया। ऋणमाफी से लेकर राहत कार्य तक प्रदेश सरकार ने बेहतर तरीके से किया है। कांग्रेस का काम चिल्लाना है। इसलिए उससे जनता को कोई उम्मीद नहीं है।
                          राज्यसभा के लिए नामांकित किये जाने के प्रश्न पर नेताम ने बताया कि कौन हटा कौन आया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इन सब बातों से नहीं होता है। भाजपा अनुशासित पार्टी है। कार्यकर्ता दिए गए कार्यों को इमानदारी से करते हैं। उन्हे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। सरकार और संगठन के निर्देश पर जनहित के मुद्दें को ऊपर तक पहुंचाएंगे। भाजपा ने जनता के हित में हमेशा काम किया है और आगे भी ऐसा ही होगा।
                         छत्तीसगढ़ पहुंचने पर रामविचार नेताम का स्वागत भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, महापौर किशोर राय, उत्तर मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पश्चिम मंडल महामंत्री आनंद दुबे, विरेन्द्र चौधरी समेत पश्चिम मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।
बीमार मिट्टी का होगा उपचार-- सांसद
READ