Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

गुटखा प्रेम में पलट गयी बस..गिरफ्तार चालक ने बताया स्टेयरिंग फेल..7 यात्री घायल एक गंभीर

IMG-20170813-WA0019बिलासपुर— पचपेढ़ी से चलकर बिलासपुर आ रही कुरैशी सर्विस की बस मस्तूरी किरारी में IMG-20170813-WA0020यकायक पलट गयी। करीब सात आठ यात्रियों को मामूली चोट पहुंची। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मस्तूरी से ही छोड़ दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल एक यात्री को सिम्स रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सिम्स में भर्ती प्रेमदास की पैर की हड्डी टूट गयी है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join WhatsApp Group Join Now

              पचपेढ़ी से चलकर बिलासपुर आ रही कुरैशी सर्विस की बस किरारी के पास पलट गयी। घटना में सात यात्रियों को मामूली चोट पहुंची है। एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल प्रेमदास को सिम्स रिफर किया गया। बाकी सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना सुबह 9 बजे की है।

                              बस पलटने के बाद बस ड्रायवर घटना स्थल से फरार हो गया। बाद में मस्तूरी पुलिस ने रमेश भार्गव को पकड़ भी लिया। पुलिस को रमेशा भार्गव ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गयी। यकायक बस पलट भी गयी।

                                        एक यात्री ने पुलिस को बताया कि ड्रायवर झूठ बोल रहा है। दरअसल चलती बस में ड्रायवर को गुटके की तलब लगी। उसने जब गुटखा निकालकर फाड़ा और जब मुंह में डालते समय बस के सामने यकायक गड्ठा आ गया। बस को गड्ठे से बचाने स्टेयरिंग कुछ ज्यादा ही घुमा दिया। जिसके कारण बसे पलट गयी।

                                    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस पलटने के बाद घायल यात्रियों के नाम बिसाहीन बाई पति हगरू गोंड़ गोबरी,पाचो बाई पति तारन यादव 70 साल गोबरी की रहने वाली है। गंभीर रूप से घायल प्रेमदास पिता सुकृत दास महंत उम्र 28 साल मल्हार का रहने वाला है। इसी तरह अन्य घायल यात्रियों में सुन्दर पिता लक्ष्मण केिन्द केवट बमालील,मनोज पिता जवार मरावी हरदी, लक्ष्मीनारायण पिता गोविंद केवट मल्हार, कुमारी वैशाली दुबे पिता पुत्तन दुबे बेदपरसदा और ईन्दल मरार पिता वैशाखु मरार गीधपुरी का रहने वाला है।बस ड्रायवर रमेश भार्गव पुलिस गिरफ्त में है।

close
Share to...