Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

गैस रिसाव से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे…पहले सिम्स अब ट्रामा में इलाज

cimsबिलासपुर— जांजगीर चांपा-पामगढ़ थाना क्षेत्र के सोन लोहर्सी गांव में सिलेन्डर से गैस रिसाव होने और आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए हैं। चांपा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सिम्स रिफर किया गया। बाद में परिजनों ने सभी पांचों को बर्न एण्ड ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। पांचों की स्थिति गंभीर है। सभी का इलाज चल रहा है।

Join WhatsApp Group Join Now

                        बीती रात सोन लोहर्सी गांव में सिलेन्डर गैस रिसाव होने और आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री उज्जवाल योजना के तहत बृहस्पति बाई के परिवार को गैस चूल्हा और सिलेन्डर मिला। कल शाम बृहस्पति बाई गैस चूल्हा सेट करने के बाद गैस जलाया। पाइप से गैस रिसाव होने के चलते आग लग गयी। देखते ही देखते बृहस्पति बाई समेत परिवार के अन्य सदस्य आग की चपेट में आ गए।

               जानकारी के अनुसार घटना सिलेन्डर पाइप में लिकेज के कारण हुई है। चूल्हा जलाते समय परिवार के पांच सदस्य आग की चपेट में आ गए। जिसके कारण बृहस्पति बाई के अलावा श्यामकुमार श्रीवास,खिलावन श्रीवास,लक्ष्मिन बाई और नीरा बुरी तरह से झुलसे गए।

                    आनन फानन में सभी पांचो को चांपा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी को सिम्स के लिए रिफर किया। देर रात ओपीड़ी में नाम दर्ज और प्राममिक उपचार के बाद सभी झुलसे लोगों को बर्न एण्ड ट्रामा सेन्टर भर्ती हुई। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी की स्थिति गंभीर है।

close
Share to...