Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine

गौरवपथः सूने मकान में खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों की चोरी

IMG-20170822-WA0006बिलासपुर । गौरवपथ में हरिभूमि प्रेस के पीछे स्थित कॉलोनी के एक मकान में बीती रात चोरी की खबर है। अज्ञात चोर सूने  मकान में खिड़की का ग्रिल काटकर भीतर दाखिल हुए और लाखों के सामन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर के लोग शहर से बाहर गए हुए थे।

Join WhatsApp Group Join Now

इस सिलसिले में मिली जानकारी के मुताबिक गोृौरव पथ के करीब कॉलोनी में राजपाल का परिवार रहता है। जो कि पशुआहार का कारोबार करते हैं। बिटिया के परिवार में शिशु का जन्म होने की खबर मिलने के बाद यह परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। यह परिवार करीब चार दिन से शहर से बाहर है। इस बीच अज्ञात चोरों ने  मकान में खिड़की का ग्रिल काटा और भीतर दाखिल हुए। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर  एक-एक कमरे में सामान उलट-पलट दिया। आलमारी खोली और बिस्तर पर सारे कपड़े और सामान बिखेर दिए।

पता चला है कि चोरों ने सभी कमरों के सामान पर से हाथ साफ किया। अभी चोरी गए पूरे सामान का आकलन नहीं किया जा सका है। लेकिन माना जा रहा है कि चोरी लाखों में हुई है।

सिविल लाइन पुलिस को खबर दी गई है।

close
Share to...