Google search engine

घर में मिली खान सिंह की लाश..हत्या की आशंका..

PENDRA THANAबिलासपुर—- पेन्ड्रा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द निवासी की लाश घर में मिली है। मृतक का नाम खान सिंह पैकरा पिता मुखीराम पैकरा है। घर वालों की सूचना पर पेन्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को पीएम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है। पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट में हत्या की आंशंका जाहिर की है। परिजनों के अनुसार घटना के पहले खान सिंह पंचायत की बैठक में गया था।एक दिन शाम करीब साढ़े छः बजे खान सिंह पैकरा की लाश उसके सूने घर में मिली है। शाम को खान सिंह की लाश को पत्नी और बेटी ने सबसे पहले देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। प्रारंभिक जांच पड़ताल में स्पष्ट हो रहा है कि किसी ने खान सिंह के सिर पर चोट किया है। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खान सिंह घटना के पहले पंचायत बैठक में गया था। कुछ दिन पहले ही उसे कांजी हाउस का ठेका भी मिला है। फिलहाल परिजनों का बयान लिया गया है। लाश को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

close
Share to...