घोटालेबाज सरकार को जनता देगी जवाब…भूपेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161208-WA0001बिलासपुर— जिला कांंग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान अधिकार न्याय पदयात्रा छठवें और अंतिम चरण के तीसरे दिन पेंड्रा ब्लॉक के ग्राम बारी से रवाना हुई। पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल भी शामिल हुए। पदयात्रा उमराव, झाबर, नवागांव, गिरारी,लटकोनी, अमरपुर होते हुए पेन्ड्रा में खत्म हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पेन्ड्रा में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने धान खरीदी के तरीके, समर्थन मूल्य, मनरेगा के भुगतान, नान घोटाला समेत भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।  अनाज में कटौती, राशन कार्ड, नोटबंदी अभियान के तौर तरीकों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को आडे हाथ लिया। कार्यक्रम को तानाखार विधायक रामदयाल उईके, अकलतरा विधायक चुन्नी लाल साहू और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम में जगह जगह ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धोखेबाजो को सबक सिखाने का समय आ रहा है।  लोकतंत्र को शर्मशार करने वालों की नूराकुश्ती का जवाब देना जनता अच्छी तरह से जानती है।


                      प्रदेश महासचिव अटल श्रीवातस्त्व, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने पदयात्रा को किसानों, मजदूरों आम लोगों के दर्द और परेशानियों में शामिल होने का माध्यम बताया। दोनों नेताओं ने कहा कि आम लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सचिव आशीष सिंह, महेश दुबे, राजेश पाण्डेय, अरुण चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पूर्व युंका प्रदेश अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने भाजपा को मजदूर किसान विरोधी बताया। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गयी है। आम लोगों की तकलीफ से सरकार का कोई सरोकार नहीं है।

                         किसान अधिकार न्याय पद यात्रा की सभाओं को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला, जिला महासचिव नारायण शर्मा, अनिल सिंह चौहान, धर्मेश शर्मा, राजेंद्र साहू, स्वप्निल शुक्ला, सादेक खान, राकेश सिंह, महेंद्र गंगोत्री, संदीप शुक्ला, वीरेंद्र शर्मा, अरविन्द शुक्ला, दीपांशु श्रीवास्तव, पुष्पराज सिंह, राजकुमार अंचल, ने भी संबोधित किया।

                               जिला महासचिव और मीडिया प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि किसान अधिकार न्याय पदयात्रा के अंतिम चरण में नेता प्रतिपक्ष विधानसभा टीएस सिंह देव भी शामिल होंगे। पदयात्रा आठ दिसम्बर  को गौरेला से सुबह 11:30 बजे संजय चौक, गांधी चौक, सारबहरा, कसईपारा, नवापारा होते हुए खोडरी में खत्म होगी।

close