चारागाह पसंद नेताओं को छपास रोग…भाजपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—  भारतीय जनता युवा मोर्चा नेताओं ने कांग्रेसियों के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दीपक ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की ना तो सोच ठीक है और ना ही दिशा। सोच और दिशा ठीक होती तो शहर की जनता उन्हें हासिए पर नहीं लगाती। दीपक ने बतााया कि शहर में विकास कार्यो का निरीक्षण करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। यह बात कांग्रेसियों को कौन समझाएं..सत्ता से बाहर होने के बाद वे मानसिक रूप से खाली हो चुके हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         दीपक ठाकुर,राजकिशोर शर्मा ने बताया कि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल विकास कार्यो की गुणवत्ता और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर  लोगों से हमेशा मिलते हैं। कार्यों की मानिटरिंग करते है। जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का निराकरण करते हैं। यदि कांग्रेस नेता मंत्री अमर अग्रवाल पर हास्यास्पद का आरोप लगाते है, तो कांग्रसियों की सोच पर तरस आती है। क्या जनता की सेवा करना और कार्यों की मानिटरिंग करना गलत है।

                                                                          दीपक सिंह ने कहा कि निकाय मंत्री को कांग्रेसियों के सलाह की जरूरत नहीं है। जनहित में क्या जरूरी है मंत्री और सरकार दोनों अच्छी तरह से वाकिफ हैं। प्रदेश और शहर की जनता भली भांति वाकिफ है कि, कांग्रेस ने पिछले 60 सालो में देश को चारागाह बना दिया। जाहिर सी बात है कि उन्हें शहर का विकास ठीक नहीं लग रहा होगा। अच्छे कार्यो में मीन मेख करने की कांग्रेसियों की आदत है। सरकार और मंत्री को टारगेट कर बयान जारी करने से उनका फोटो समाचार पत्रों में छप जाता है। कांग्रेसियों को सस्ती लोकप्रियता के लिए ऊल जलूल बयान देने की आदत सी पड़ गयी है। युवा मोर्चा नेताओं ने कांग्रेसियों पर छपास रोग होने का आरोप लगाया है।

                                           भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कांग्रेसियों को जिम्मेदारियों का थोडा भी अहसास होता, तो वे विकास कार्यो को पूर्ण कराने में सहभागिता निभाते। युवा मोर्चा के नेताओं ने  आरोप लगाया है कि गुणवत्ताहीन काम्प्लेक्स बनाने वाले कांग्रेसी नेता गुणवत्ता की दुहाई ना दें। शहर की चिंता करने के लिए मंत्री  काफी है। जनता का उन पर विश्वास है।

Share This Article
close