चार नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा…बोलर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160502-WA0003बिलासपुर– जिला कांग्रेस शहर की बैठक में आज नगर निगम और सरकार की कार्यशैली पर चर्चा हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की लापरवाही और उदासीनता को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान संपत्ति कर,सूखा,प्याऊ समेत सभी विषयों पर चर्चा हुई। बैठक संगठन कार्यकर्ता,पदाधिकारी के अलावा कांग्रेस के पार्षद भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली और जनता के दुख दर्द को लेकर अपनी बातों को सबके सामने रखा। नरेन्द्र बोलर ने कहा कि भारी मतों से जीतने वाले बिलासपुर के महापौर का अपनी पर नियंत्रण नहीं हैं। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। महापौर का कोई सुनता नहीं है। आयुक्त कुछ करती हैं और महापौर का राग कुछ अलग होता है। जिसके चलते बिलासपुर की जनता परेशान हैं। दो साल पहले बिलासपुर जहां था आज भी वहीं अटका हुआ है।

                 पत्रकारों से नरेन्द्र बोलर ने बताया कि निगम आयुक्त ने डरा धमकाकर लोगों से पचास प्रतिशत सपंत्ति कर की वसूली कर रही हैं। महापौर के पास समय नहीं है कि जनहित के लिए कुछ समय निकाल सकें। चूंकि उनका निगम पर नियंत्रण नहीं है इसलिए मुंह छिपाते घूम रहे हैं। बोलर ने बताया कि गर्मी भीषण पड़ रही है। लेकिन अभी समुचित प्याउ की व्यवस्था निगम ने नहीं किया है। उन्होने कहा कि हम नगर निगम से शहर में कम से कम अतिरिक्त 100 प्याउ खोलने की मांग करते हैं। ताकि नगर और बाहर से आने वालो लोगों की प्यास तो बुझ सके। बोलर ने नगर निगम और महापौर को संवेदनहीन बताया है।

                                   कांग्रेस पार्षदों से बोलर ने कहा कि संपत्ति कर की अतिरिक्त वसूली किसी भी सूरत् में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जो कांर्यकर्ता या विधायक और बड़े नेता निष्कासित विधायक के साथ घूम रहे हैं और कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होते उनके खिलाफ क्या कदम उठाएगीे के सवाल पर बोलर ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ शहर कांग्रेस ने निष्कासन की अनुशासा किया है। बोलर ने चारों के नाम बताने से इंकार कर दिया। उन्होने कहा कि समय पर सब जानकारी हो जाएगी। उन्होने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर जो चलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

                    बोलर ने बताा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर के वार्डों में चौपाल के जरिए लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे। आम नागरिकों को भाजपा की करनी और कथनी से अवगत कराएंगे। चौपाल के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन के सामने रखेंगे।

                                          बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामशरण यादव,नेता प्रतिपक्ष निगम शेख नजरूद्दीन,पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल,महेश दुबे समेत कांगेस पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close